Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

पहली बार बैडमिंटन से लेकर योग तक 22 खेल शामिल किये गए, 10वीं-12वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन‎, हेड कांस्टेबल के लिए 12वीं पास और कांस्टेबल के लिए 10वीं पास होना जरूरी

शहर सत्ता/रायपुर। (Recruitment in Sports Quota)केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, वुशु और योग समेत 22 खेल शामिल हैं। हेड कांस्टेबल के 182 और कांस्टेबल के 339 पद हैं। हेड कांस्टेबल (GD) के लिए वेतन 25,500 से 81,100 रुपए तक है। वहीं, कांस्टेबल (GD) को 21,700 से 69,100 रुपए तक वेतन मिलेगा।उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए।

उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। खिलाड़ियों को अधिकतम 5 साल की आयु सीमा में छूट मिलेगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन पहचान जांच, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षा (PST), स्पोर्ट्स ट्रायल, मेडिकल और रिव्यू मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी।

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। महिला, SC, ST और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नेशनल स्पोर्ट्स, स्टेट स्कूल टीम या SGFI स्कूल गेम्स में मेडल या तीसरा स्थान हासिल करने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स या खेलो इंडिया विंटर गेम्स में राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की ओर से मेडल या तीसरा स्थान हासिल करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय पैरा तीरंदाज तोमन कुमार शहर सत्ता/रायपुर। (Para Asian Championships 2026)जापान में सम्पन्न हुई पैरा एशियन चैम्पियनशिप 2026 में देश के लिए स्वर्ण…

Continue reading
State temperature on Diwali day : रात रही सर्द, छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान

अंबिकापुर सबसे ठंडा, रायपुर में भी बढ़ी ठंड, अगले 2 दिनों में 2°C तक गिरेगा पारा शहर सत्ता/रायपुर। (State temperature on Diwali day)दीवाली की रात से ही सर्दी का एहसास…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

State temperature on Diwali day : रात रही सर्द, छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान

State temperature on Diwali day : रात रही सर्द, छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

Under-19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया, पाकिस्तान टॉप पर पहुंचा

Under-19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया, पाकिस्तान टॉप पर पहुंचा

Zonal Karam Puja Festival held in Bangaon : सीएम साय ने की करम राजा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

Zonal Karam Puja Festival held in Bangaon : सीएम साय ने की करम राजा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना