हमजा जहूर ने शतकीय पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए, अंडर-19 एशिया कप में हमजा जहूर की सेंचुरी; अर्जुन राजपूत का शतक काम नहीं आया
शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Under-19 Asia Cup)पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप में भारत को 3 विकेट से हरा दिया। टीम ने 209 रन का टारगेट 48.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल किया। ओमान में विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जाहूर ने 108 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने हसनैन अब्बास डार (38 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की। भारत की ओर से मनल चौहान ने 3 विकेट लिए।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 46.3 ओवर में 208 रन पर ऑलआउट हो गई। अर्जुन राजपूत ने 85 गेंदों पर 107 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से अली रजा, निकाब शफीक और रिजवानुल्लाह ने 3-3 विकेट लिए। अर्जुन राजपुत ने 107 रन की पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए।
पाकिस्तान टॉप पर पहुंचा
पाकिस्तान ग्रुप-A की पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गया है। टीम ने अब तक खेले दोनों मुकाबले जीते हैं और उसके 4 पॉइंट्स हैं। भारत एक जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत अपना अगला मैच 10 नवंबर को UAE के खिलाफ खेलेगा, जबकि पाकिस्तान इसी दिन नेपाल से भिड़ेगा। दोनों मुकाबले सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे।






