Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प

मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दिया ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ के तहत अंगदान और देहदान करने वालों को प्रमाण पत्र

शहर सत्ता/रायपुर। (Under Project Dadhichi)’प्रोजेक्ट दधीचि’ देहदान और अंगदान का यह संकल्प मृत्यु के बाद भी मानव जीवन को बचाने और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को सहयोग देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है। राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और सेवा की प्रेरणादायी पहल देखने को मिली।

जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष विधायक अनुज शर्मा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता सिंह तथा आयुष विभाग के संचालक राजेन्द्र कटारा ने देहदान एवं अंगदान का संकल्प पत्र भरकर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इन्होने लिया देहदान-अंगदान का संकल्प

इस अवसर पर रायपुर RTO आशीष देवांगन एवं उनकी पत्नी एकता देवांगन, जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक सचिन शर्मा एवं उनकी पत्नी सोनल शर्मा, तहसीलदार प्रवीण परमार, राममूर्ति दीवान, सौरभ कश्यप, डीपीएम मनीष कुमार मेजरवार, डॉ. प्रीति नारायण सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी देहदान एवं अंगदान का संकल्प लिया। प्रोजेक्ट दधीचि के तहत कुल 25 लोगों ने देहदान का संकल्प लेकर समाज के सामने सेवा और मानवता की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक प्रबोध मिंज, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, संभागायुक्त श्याम धावड़े, स्वास्थ्य विभाग के संचालक संजीव कुमार झा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्षगण, प्रशासनिक अधिकारी, अर्धसैनिक बल एवं सेना के अधिकारी और जवान तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

जन भागीदारी से स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, रायपुर मंडल में 23 एवं 24 सितम्बर को कचरा पृथक्करण “अब दो नहीं, चार” में, होम कम्पोस्टिंग एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली…

Continue reading
Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

JDA ने कहा- बॉन्ड खत्म हो, मांग पूरी नहीं हुई तो 28 से इमरजेंसी भी बंद करेंगे, JDA प्रेसिडेंट बोले; स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई चर्चा के बाद अब डॉक्टर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती