46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

संकेत साहित्य समिति का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया, राजभाषा हिंदी पर परिचर्चा और काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने रखे विचार

शहर सत्ता/रायपुर। (46th foundation day)संकेत साहित्य समिति का 46वां स्थापना दिवस शुक्रवार को वृंदावन हॉल, रायपुर में हुआ। इस मौके पर डॉ.कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से नवाज़ा गया। राजभाषा हिंदी पर केंद्रित परिचर्चा एवं सरस काव्य गोष्ठी के साथ मनाया गया। संकेत साहित्य समिति के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ ने स्वागत उद्बोधन में हिंदी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की संवाहिका भी है, जो देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों लोगों को जोड़ती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शशांक शर्मा ने कहा कि संपर्क भाषा के रूप में हिंदी के सामने कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदी के समक्ष चुनौती इस कारण है कि अंग्रेजी को ज्ञान की भाषा के रूप में अधिक महत्व दिया जाता है। उन्होंने साहित्य में हिंदी के सरलीकरण को समय की आवश्यकता बताया। मुख्य अतिथि डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड ने हिंदी के इतिहास और महत्व पर विचार रखते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी स्मृतियों, सांस्कृतिक चेतना, संवेदना और सामूहिक विचारधारा की भाषा भी है।

उन्होंने राजभाषा हिंदी को केंद्र में रखकर आयोजित कार्यक्रम को साहित्यिक चेतना और रचनात्मक संवाद का उदाहरण बताया। डॉ. चितरंजन कर ने कहा कि भाषा संस्कृति और चेतना का स्वरूप होती है। व्यंग्यकार गिरीश पंकज ने हिंदी के वैश्विक विस्तार पर प्रकाश डालते हुए इसके भविष्य को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. रेशमा अंसारी ने वर्तमान परिवेश में हिंदी की भूमिका पर चर्चा करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से हिंदी के विकास की संभावनाओं को रेखांकित किया और देवनागरी लिपि के संरक्षण पर जोर दिया।

कार्यक्रम में कोलकाता से पहुंचे भाषाविद्, साहित्यकार एवं ‘साहित्य त्रिवेणी’ के संपादक डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड मुख्य अतिथि रहे। छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भाषाविद् एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चितरंजन कर, व्यंग्यकार गिरीश पंकज और हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी सारस्वत अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

जन भागीदारी से स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, रायपुर मंडल में 23 एवं 24 सितम्बर को कचरा पृथक्करण “अब दो नहीं, चार” में, होम कम्पोस्टिंग एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली…

Continue reading
Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की फॉलो-अप बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश शहर सत्ता/रायपुर। (Collector Dr. Gaurav Singh)कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प