Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

दीपावली पर इमरजेंसी से निपटने की तैयारी: जानिए किस परेशानी में कहां मिलेगी मदद

शहर सत्ता/रायपुर। (Emergency Services During Diwali)दीपावली पर घरों से लेकर बाजारों तक रोशनी और आतिशबाजी का माहौल है। लोग परिवार के साथ त्योहार मना रहे हैं। हालांकि, इस दौरान छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकती है। दीपावली पर इमरजेंसी से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी की है। पटाखों से जलने पर DKS में 3 शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी

दीपावली के दौरान पटाखों से झुलसने वाले लोगों को तुरंत इलाज मिल सके, इसके लिए DKS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में विशेष व्यवस्था की गई है।

पटाखों से हाथ-पैर झुलसने, आग लगने, सड़क हादसे, बिजली गुल होने या अचानक तबीयत बिगड़ने जैसी स्थिति में समय पर मदद मिलना जरूरी है। ऐसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए रायपुर में अस्पतालों से लेकर प्रशासन और नगर निगम तक ने तैयारियां की हैं।

DKS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टर तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। मेकाहारा समेत चार सरकारी अस्पतालों में कुल 40 इमरजेंसी बेड उपलब्ध रहेंगे। बिजली संबंधी शिकायतों के लिए विशेष फॉल्ट सेंटर बनाए गए हैं।

वहीं, नगर निगम ने नियमित सफाई, स्वीपिंग मशीन चलाने और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था दुरुस्त रखने की तैयारी की है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग में 8 और 9 नवंबर को तीन शिफ्ट में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।

शहर के 4 अस्पतालों में 40 इमरजेंसी बेड

आपात स्थिति में मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने के लिए शहर के सरकारी अस्पतालों में बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मेकाहारा में 8 और 9 नवंबर को OPD बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी। 10 नवंबर से नियमित OPD शुरू होगी।

आग लगने पर इन नंबरों पर करें फोन

पटाखे से घर, दुकान, वाहन या किसी अन्य जगह आग लगने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें।

राज्य अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा नियंत्रण कक्ष:

771-2512330

771-2512331

771-2512332

771-2512333

एकीकृत आपातकालीन सेवा: 112

एंबुलेंस या स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी में

एंबुलेंस: 108

महतारी एक्सप्रेस: 102

स्वास्थ्य संबंधी सलाह: 104

बिजली गुल हो या फॉल्ट आए तो इन केंद्रों पर करें फोन

दीपावली और धनतेरस के दौरान बिजली संबंधी शिकायतों के जल्द निराकरण के लिए बिजली कंपनी ने रायपुर नगर वृत्त-1 के अंतर्गत 15 विशेष शिकायत केंद्र बनाए हैं। ये केंद्र शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक संचालित होंगे। उपभोक्ता अपने इलाके के केंद्र पर सीधे फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

India Renewable Energy Summit & Expo 2026 :छत्तीसगढ़ में हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया पुस्तक का विमोचन, पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन…

Continue reading
Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज से छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ,3 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

Under-19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया, पाकिस्तान टॉप पर पहुंचा

Under-19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया, पाकिस्तान टॉप पर पहुंचा

Zonal Karam Puja Festival held in Bangaon : सीएम साय ने की करम राजा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

Zonal Karam Puja Festival held in Bangaon : सीएम साय ने की करम राजा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

PM Modi celebrated Diwali with soldiers in Bastar : जवानों को मिठाई खिलाई, बोले- अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा

PM Modi celebrated Diwali with soldiers in Bastar : जवानों को मिठाई खिलाई, बोले- अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा

Chhattisgarh State Festival : अमित शाह बोले- आने वाले 10 साल में धरती के साथ यहां के लोग होंगे समृद्ध

Chhattisgarh State Festival : अमित शाह बोले- आने वाले 10 साल में धरती के साथ यहां के लोग होंगे समृद्ध