Zonal Karam Puja Festival held in Bangaon : सीएम साय ने की करम राजा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

करम पूजा महोत्सव:सीएम साय ने कहा – आधुनिकता से जुड़े नई पीढ़ी, अपनी भाषा और परंपरा न भूले

शहर सत्ता/रायपुर। (Zonal Karam Puja Festival held in Bangaon)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव में शिरकत किये। उन्होंने कहा- आधुनिकता से जुड़े नई पीढ़ी, अपनी भाषा और परंपरा न भूले। उन्होंने करम राजा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे उरांव समाज के 6 हजार से अधिक लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर सामूहिक नृत्य किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भी मांदर की थाप पर नर्तक दलों के साथ थिरकते नजर आए। उनकी पत्नी कौशल्या साय भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि करम परब जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक एकता, भाईचारे और प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है।

आधुनिकता के साथ आगे बढ़ते हुए नई पीढ़ी को अपनी भाषा, लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक रीति-रिवाजों से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने उरांव समाज के ऐतिहासिक शौर्य का उल्लेख करते हुए रोहतासगढ़ की वीरांगनाओं और जनी शिकार परंपरा को समाज की गौरवशाली पहचान बताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। महोत्सव में पारंपरिक नृत्य, संगीत और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री ने बनगांव में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए, अखाड़ा निर्माण और सीसी रोड के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही सहसपुर में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मोदी की गारंटी के अनुरूप गरीबों, किसानों और महिलाओं के हित में काम कर रही है।

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त में 67.40 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 632.63 करोड़ रुपए अंतरित किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रतिदिन करीब 1600 पक्के मकान बन रहे हैं। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक धान खरीदा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर में मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आर्चरी अकादमी विकसित की जा रही है। कुनकुरी के हर्राडांड़ में 400 केवी विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

दिवाली कार्यक्रम में हिंदुओं के खिलाफ नारेबाजी की, कहा- देश से निकलो शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Opposition to Hindus in America)अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकंस की हार के बाद भारतीय…

Continue reading
PM Modi celebrated Diwali with soldiers in Bastar : जवानों को मिठाई खिलाई, बोले- अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा

जवानों को मिठाई खिलाई, PM मोदी ने छत्तीसगढ़ में बस्तर के करणपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर CRPF जवानों के साथ दिवाली मनाई शहर सत्ता/रायपुर। (PM Modi celebrated Diwali with…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

Under-19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया, पाकिस्तान टॉप पर पहुंचा

Under-19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया, पाकिस्तान टॉप पर पहुंचा

Zonal Karam Puja Festival held in Bangaon : सीएम साय ने की करम राजा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

Zonal Karam Puja Festival held in Bangaon : सीएम साय ने की करम राजा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

PM Modi celebrated Diwali with soldiers in Bastar : जवानों को मिठाई खिलाई, बोले- अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा

PM Modi celebrated Diwali with soldiers in Bastar : जवानों को मिठाई खिलाई, बोले- अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा

Chhattisgarh State Festival : अमित शाह बोले- आने वाले 10 साल में धरती के साथ यहां के लोग होंगे समृद्ध

Chhattisgarh State Festival : अमित शाह बोले- आने वाले 10 साल में धरती के साथ यहां के लोग होंगे समृद्ध