JDA ने कहा- बॉन्ड खत्म हो, मांग पूरी नहीं हुई तो 28 से इमरजेंसी भी बंद करेंगे, JDA प्रेसिडेंट बोले; स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई चर्चा के बाद अब डॉक्टर आश्वासन नहीं, बल्कि लिखित आदेश चाहते हैं
शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike)डॉक्टर मेडिकल कॉलेज कैंपस में हड़ताल पर बैठ गए। अंबेडकर अस्पताल आने वाले मरीज परेशान न हों, इसके लिए डॉक्टरों ने धरना स्थल पर ही OPD शुरू की। जूडा प्रेसिडेंट डॉ पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि हम अपनी जायज मांगों को लेकर यहां बैठे हैं। JDA ने कहा कि गुरुवार को OPD बहिष्कार किया गया, लेकिन मरीजों को वापस नहीं भेजा गया। धरना स्थल पर समानांतर OPD लगाकर मरीजों की जांच और इलाज किया गया। JDA प्रेसिडेंट ने कहा कि आंदोलन मरीजों के खिलाफ नहीं है। मरीज उनके विरोध का कारण नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और प्राथमिकता हैं।

JDA प्रेसिडेंट ने कहा कि फिलहाल डॉक्टरों का आंदोलन प्रदर्शन तक सीमित है। रायपुर के साथ बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट, इंटर्न, PG बॉन्डेड, MBBS बॉन्डेड और अन्य डॉक्टर भी आंदोलन में शामिल हैं। जूडा के डॉक्टर रेशम जांगड़े ने कहा कि आंदोलन की सबसे प्रमुख मांग है कि बांड व्यवस्था खत्म की जाए। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 28 सितंबर से आंदोलन और तेज किया जाएगा और इमरजेंसी समेत सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बंद करने की चेतावनी दी गई है।

मांग और चेतावनी
0 75 लाख के बॉन्ड पर सवाल- गरीब परिवार का बच्चा कहां से लाएगा इतनी रकम?
0 200 करोड़ के सुपर स्पेशलिटी सेंटर, फिर भी डॉक्टरों की भर्ती नहीं
0 अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों को मिल रहा 15,900 रुपए मानदेय
0 Super Specialty Cadre बनाने की मांग
0 आज OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज
0 28 सितंबर से इमरजेंसी बंद करने की चेतावनी






