Chief Minister Vishnu Deo Sai : CM साय ने किया बाबा कर्मेश्वर भगवान शिव रुद्राभिषेक

कर्रा को दी मंगल भवन की सौगात रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

शहर सत्ता/रायपुर/बलरामपुर । (Chief Minister Vishnu Deo Sai)मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कर्रा पहुंचे, जहां उन्होंने श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने प्राचीन बाबा कर्मेश्वर धाम में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाबा कर्मेश्वर की कृपा से क्षेत्र विकास के पथ पर आगे बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार यहां आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता देगी। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्राम कर्रा की पावन भूमि पर महारुद्र यज्ञ और शिव पुराण कथा का आयोजन सौभाग्य का विषय है

आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ धर्म, संस्कृति और आस्था की समृद्ध परंपराओं वाली भूमि है। राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रमुख शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर के रूप में जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

बाबा कर्मेश्वर धाम में मां के नाम लगाया रुद्राक्ष पौधा

मुख्यमंत्री ने बाबा कर्मेश्वर धाम परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी साय के नाम पर रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी मंदिर परिसर में बेल का पौधा लगाया। अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया।

सदियों पुरानी आस्था का केंद्र है बाबा कर्मेश्वर धाम

ग्राम कर्रा स्थित बाबा कर्मेश्वर धाम क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां शिवलिंग प्राकृतिक रूप से प्रकट हुआ था। जनश्रुतियों में इसके करीब नौवीं-दसवीं शताब्दी का होने की बात कही जाती है। वर्तमान में मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य भी कराया जा रहा है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास विभाग अब जनजातीय कार्य विभाग के नाम से जाना जाएगा, कैबिनेट में पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 पद मंजूर, 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन…

Continue reading
CJP protest at Jantar Mantar, Delhi : दीपके समेत आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक अरेस्ट

CJP प्रदर्शन से पहले दीपके फ्लाइट से ही हिरासत में, अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका मुंबई से दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने आए थे शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (CJP…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Raipur Crime News : अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या

Raipur Crime News : अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या