Bilaspur District Masturi Block : ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की जांच रिपोर्ट पेश

जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई, 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु की पुष्टि

शहर सत्ता/रायपुर/बिलासपुर। (Bilaspur District Masturi Block)बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल को सौंप दी है। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, गौधाम में पिछले तीन दिनों के दौरान कुल 6 पशुओं की मृत्यु हुई है, जिनमें से 4 की मौत वृद्धावस्था के कारण और 2 की मृत्यु अन्य कारणों से हुई है।

कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने किया निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल वस्तुस्थिति की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद संयुक्त संचालक (पशु चिकित्सा सेवाएं) डॉ. गोपाल शरण सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने ओखर स्थित गौधाम का मैदानी निरीक्षण किया। टीम ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया और मौके का जायजा लेकर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया।

जलभराव और सुरक्षा उपाय

जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि हाल ही में हुई अत्यधिक बारिश के कारण गौधाम परिसर में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। गौधाम में 21 अगस्त 2026 को पशुओं को विस्थापित किया गया था और वर्तमान में वहां ग्राम पंचायत ओखर के लगभग 300 पशु मौजूद हैं।

सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय

पशुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, ग्राम पंचायत ओखर के सरपंच की सहमति से गौधाम के सभी 300 पशुओं को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने और उन्हें चराने के लिए बाहर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास विभाग अब जनजातीय कार्य विभाग के नाम से जाना जाएगा, कैबिनेट में पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 पद मंजूर, 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन…

Continue reading
Good governance of CM Vishnu Dev Sai : 80 साल के बुजुर्गों को ‘सियान’ सेवा फ्री बस पास जारी

ऑनलाइन हो या ऑफलाइन कर सकते हैं छत्तीसगढ़ के वृद्धजन मुफ्त बस पास के लिए आवेदन, शासन ने प्रदेश में लागू की फ्री बस सर्विस पास 8 हजार से अधिक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

National Postal Week : छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख वॉटरफॉल पर चित्र पोस्टकार्ड जारी

National Postal Week : छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख वॉटरफॉल पर चित्र पोस्टकार्ड जारी

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन