Chief Minister Vishnu Deo Sai : CM साय ने किया बाबा कर्मेश्वर भगवान शिव रुद्राभिषेक

कर्रा को दी मंगल भवन की सौगात रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

शहर सत्ता/रायपुर/बलरामपुर । (Chief Minister Vishnu Deo Sai)मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कर्रा पहुंचे, जहां उन्होंने श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने प्राचीन बाबा कर्मेश्वर धाम में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाबा कर्मेश्वर की कृपा से क्षेत्र विकास के पथ पर आगे बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार यहां आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता देगी। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्राम कर्रा की पावन भूमि पर महारुद्र यज्ञ और शिव पुराण कथा का आयोजन सौभाग्य का विषय है

आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ धर्म, संस्कृति और आस्था की समृद्ध परंपराओं वाली भूमि है। राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रमुख शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर के रूप में जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

बाबा कर्मेश्वर धाम में मां के नाम लगाया रुद्राक्ष पौधा

मुख्यमंत्री ने बाबा कर्मेश्वर धाम परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी साय के नाम पर रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी मंदिर परिसर में बेल का पौधा लगाया। अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया।

सदियों पुरानी आस्था का केंद्र है बाबा कर्मेश्वर धाम

ग्राम कर्रा स्थित बाबा कर्मेश्वर धाम क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां शिवलिंग प्राकृतिक रूप से प्रकट हुआ था। जनश्रुतियों में इसके करीब नौवीं-दसवीं शताब्दी का होने की बात कही जाती है। वर्तमान में मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य भी कराया जा रहा है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Political decision : लोकसभा और विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी

25 साल संख्या नहीं बदलेगी; 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा शहर सत्ता/रायपुर। (Political decision)लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के प्रस्ताव शुक्रवार को…

Continue reading
Accident near Kharora : सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर

गनमैन-ड्राइवर भी घायल, एम्स में भर्ती, बलौदाबाजार से लौटते वक्त खरोरा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त शहर सत्ता/रायपुर। (Accident near Kharora)सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Political decision : लोकसभा और विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी

Political decision : लोकसभा और विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी

Accident near Kharora : सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर

Accident near Kharora : सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर

Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

Achievement of Good Governance : छत्तीसगढ़ को पिछले 3 साल में 8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

Achievement of Good Governance : छत्तीसगढ़ को पिछले 3 साल में 8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

Both Houses of Parliament Summoned : 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन

Both Houses of Parliament Summoned : 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा