Tribal Congress Executive Committee : कांग्रेस की आदिवासी सलाहकार परिषद की बैठक में तय हुआ एजेंडा

आदिवासी कांग्रेस कार्यकारिणी समिति एवं आदिवासी सलाहकार परिषद की बैठक राजीव भवन में संपन्न, आदिवासी हितों और अधिकारों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर की गई की गई विस्तृत चर्चा

शहर सत्ता/रायपुर। (Tribal Congress Executive Committee)आज राजीव भवन में आयोजित आदिवासी कांग्रेस कार्यकारिणी समिति एवं आदिवासी सलाहकार परिषद की बैठक में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून के अनुपालन की जानकारी ली गई, वनाधिकार पट्टे और जल जंगल जमीन पर आदिवासी हितों की जानबूझ की जा रही उपेक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, संगठन स्तर पर बड़े आंदोलन की रूपरेखा भी बनाई गई।

कांग्रेस आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। आज के इस विशेष बैठक में आदिवासी समाज से जुड़े सभी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, संसाधनों के असंतुलित दोहन से उत्पन्न हो रहे पर्यावरणीय संकट और उससे प्रभावित हो रहे आदिवासियो के अधिकारों एवं हितों को लेकर गहन मंथन किया गया। इसके साथ ही संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही आदिवासी समाज की आवाज को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक में भाजपा सरकार के खिलाफ आदिवासी दिवस न मनाने पर निंदा प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। निंदा प्रस्ताव में कहा गया कि विश्व आदिवासी दिवस के दिन राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा कोई भी आयोजन नहीं किया गया। मुख्यमंत्री सहित सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं इस अवसर राज्य की 32 प्रतिशत आदिवासी समाज को बधाई देने की औपचारिकता भी नहीं निभाई।

विश्व आदिवासी दिवस कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं है। आदिवासी अस्मिता के गौरव का दिन है। विश्व आदिवासी दिवस दुनियां के सामने आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति को सामने लाने का दिन है। आरएसएस आदिवासी संस्कृति को स्वतंत्र सभ्यता मानने का विरोध करती है। वह आदिवासियों को आज भी पिछलग्गू बना कर रखना चाहती है। भाजपा आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन पर से अधिकार को छीनने आदिवासियों को आदिवासी नहीं वनवासी बताती है। वह जल, जंगल, जमीन को अपने उद्योगपति मित्रों को सौंपना चाहती है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आरएसएस के राजनैतिक एजेंडे के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस का तिरस्कार करके आदिवासी समाज का अपमान किया है। यह सदन विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी समाज के अपमान के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित करता है।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू , आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक धु्रव, डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं अमरजीत भगत, विधायकगण, पूर्व विधायकगण सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास विभाग अब जनजातीय कार्य विभाग के नाम से जाना जाएगा, कैबिनेट में पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 पद मंजूर, 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन…

Continue reading
CJP protest at Jantar Mantar, Delhi : दीपके समेत आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक अरेस्ट

CJP प्रदर्शन से पहले दीपके फ्लाइट से ही हिरासत में, अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका मुंबई से दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने आए थे शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (CJP…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Raipur Crime News : अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या

Raipur Crime News : अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या