Achievement of Good Governance : छत्तीसगढ़ को पिछले 3 साल में 8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी, कहा- छत्तीसगढ़ सुशासन, जनकल्याण और आर्थिक समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है

शहर सत्ता/रायपुर। (Achievement of Good Governance)मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश को पिछले तीन वर्षों में 8.60 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सुशासन, जनकल्याण और आर्थिक समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार ने पिछले तीन वर्षों में किसानों, महिलाओं, युवाओं और जनजातीय समुदायों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

निवेश और कारोबार को आसान बनाने के लिए 450 से अधिक सुधार किए गए हैं। नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर इकाई और देश का पहला एआई डेटा सेंटर पार्क स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा फार्मा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और रेडीमेड गारमेंट पार्क विकसित होंगे। मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के तहत 5 हजार स्टार्टअप शुरू करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री सेतु योजना में 30 आईटीआई का उन्नयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री एआई मिशन के तहत 14 लाख विद्यार्थियों को एआई प्रशिक्षण देने की तैयारी है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

मस्तुरी के सरपंचों ने नौकरशाहों पर कमीशनखोरी के आरोप लगाए, शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति, शिक्षकों के युक्तिकरण, PM आवास की किस्त, गांवों में सड़क, स्कूल और धान खरीदी केंद्र के अलावा…

Continue reading
Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पहली बार ली प्रेस कॉन्फ्रेंस किया चोरी के घटनाक्रम का खुलासा, पुलिस ने आरोपी मास्टरमाइंड राकेश कंजर और सैफान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

Achievement of Good Governance : छत्तीसगढ़ को पिछले 3 साल में 8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

Achievement of Good Governance : छत्तीसगढ़ को पिछले 3 साल में 8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

Both Houses of Parliament Summoned : 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन

Both Houses of Parliament Summoned : 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

Raipur Police Commissionerate : बीरगांव चुनाव से पहले पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन की कार्रवाई

Raipur Police Commissionerate : बीरगांव चुनाव से पहले पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन की कार्रवाई

Minister Lakshmi Rajwade visit to Gujarat : दोनों राज्यों के बीच महिला सशक्तिकरण एवं डेयरी विकास पर सार्थक चर्चा

Minister Lakshmi Rajwade visit to Gujarat : दोनों राज्यों के बीच महिला सशक्तिकरण एवं डेयरी विकास पर सार्थक चर्चा