Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

मस्तुरी के सरपंचों ने नौकरशाहों पर कमीशनखोरी के आरोप लगाए, शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति, शिक्षकों के युक्तिकरण, PM आवास की किस्त, गांवों में सड़क, स्कूल और धान खरीदी केंद्र के अलावा छत्तीसगढ़ी को पढ़ाई में लागू करने, पक्षियों के संरक्षण और मार्शल आर्ट ट्रेनर को प्रशासन से सहयोग राशि जैसी मांग

शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s Jan-Darshan)पिछली बार 8 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन आयोजित किया गया था। करीब 10 महीने बाद गुरुवार 26 नवंबर को CM साय का जनदर्शन हुआ। सीएम ने फरियादियों की 3 घंटे तक सुनीं लोगों की समस्याएं। इस दौरान प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। सीएम साय ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में गुरुवार को प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। किसी ने फसल नुकसान के बीमा क्लेम में आ रही परेशानी बताई, तो किसी ने जमीन विवाद और विस्थापन के बाद पूरी जमीन नहीं मिलने की शिकायत की।

मस्तुरी के सरपंचों ने अधिकारियों पर कमीशनखोरी के आरोप लगाए। वहीं, शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति, शिक्षकों के युक्तिकरण, PM आवास की किस्त, गांवों में सड़क, स्कूल और धान खरीदी केंद्र जैसी मांगें भी उठीं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी को पढ़ाई में लागू करने, पक्षियों के संरक्षण और मार्शल आर्ट ट्रेनर को प्रशासन से सहयोग राशि दिलाने की मांग भी जनदर्शन में पहुंची।

जनदर्शन में शिकायतें और मांग

– फसल नुकसान और बीमा क्लेम में परेशानी
– जमीन का बंटवारा नहीं होना
– युक्तिकरण के बाद 40 KM दूर ट्रांसफर
– 100 साल पुराने जलाशय में आने वाली चिड़ियों के संरक्षण की मांग
– गांव में मुक्तिधाम की सड़क, धान खरीदी केंद्र और हाईस्कूल की मांग
– छत्तीसगढ़ी को राजभाषा और पढ़ाई में लागू करने की मांग
– सरपंचों की SDO-CEO पर कमीशनखोरी की शिकायत
– शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति और नियमितीकरण की मांग


– विस्थापित किसानों की पूरी जमीन वापस दिलाने की मांग
– मार्शल आर्ट ट्रेनर को प्रशासन से सहयोग राशि नहीं मिलने की शिकायत
– आजादी के बाद से गांव में सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों ने निर्माण की मांग की
– स्वच्छता निरीक्षक की भर्ती 7 साल से अटकी
– 53 लाख रुपए की ठगी की शिकायत
– पाली के किसान का आरोप- तहसीलदार ने 5 साल से रकबा शून्य कर रखा है
– GPM के लक्ष्मीकांत शर्मा को अविवाहित होने के कारण PM आवास का लाभ नहीं मिला
– पलारी की महिला को PM आवास की सिर्फ 40 हजार रुपए की एक किस्त मिली, आगे का पैसा रुका

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Achievement of Good Governance : छत्तीसगढ़ को पिछले 3 साल में 8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी, कहा- छत्तीसगढ़ सुशासन, जनकल्याण और आर्थिक समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है शहर…

Continue reading
Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पहली बार ली प्रेस कॉन्फ्रेंस किया चोरी के घटनाक्रम का खुलासा, पुलिस ने आरोपी मास्टरमाइंड राकेश कंजर और सैफान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

Achievement of Good Governance : छत्तीसगढ़ को पिछले 3 साल में 8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

Achievement of Good Governance : छत्तीसगढ़ को पिछले 3 साल में 8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

Both Houses of Parliament Summoned : 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन

Both Houses of Parliament Summoned : 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

Raipur Police Commissionerate : बीरगांव चुनाव से पहले पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन की कार्रवाई

Raipur Police Commissionerate : बीरगांव चुनाव से पहले पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन की कार्रवाई

Minister Lakshmi Rajwade visit to Gujarat : दोनों राज्यों के बीच महिला सशक्तिकरण एवं डेयरी विकास पर सार्थक चर्चा

Minister Lakshmi Rajwade visit to Gujarat : दोनों राज्यों के बीच महिला सशक्तिकरण एवं डेयरी विकास पर सार्थक चर्चा