High Court Serious Regarding the Appointment : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति 2 सप्ताह में होगी

हाईकोर्ट ने 14 दिसंबर तक मांगी प्रगति रिपोर्ट, कहा- नियुक्ति नहीं होने पर होगी सख्त कार्रवाई

शहर सत्ता/रायपुर। (High Court Serious Regarding the Appointment)हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सख्ती दिखाई है। चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की डिवीजन बेंच ने अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। हालांकि, सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अगले दो सप्ताह के भीतर अध्यक्ष नियुक्त कर दिया जाएगा।

कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने दिया सुझाव

वहीं, मनोचिकित्सक विशेषज्ञों के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू कराने में हो रही देरी का मुद्दा भी उठा। इस पर याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि यदि नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति में समय लग रहा है तो इंटरव्यू कराने के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी हो रही देरी

बता दें कि, हाईकोर्ट ने 26 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में निर्देश देते हुए आयोग और राज्य सरकार को 10 दिन का समय दिया था। कहा था कि अध्यक्ष या कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति कर इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कदम उठाए जाएं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।

14 दिसंबर को फिर होगी सुनवाई

हाईकोर्ट ने CGPSC और राज्य सरकार को 14 दिसंबर 2026 को होने वाली अगली सुनवाई में नियुक्ति की प्रगति बताने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने अपेक्षा जताई है कि तब तक आयोग में अध्यक्ष या कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी। ऐसा नहीं होने पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। मामले में CGPSC की ओर से कुछ दस्तावेज भी पेश किए गए, जिन्हें हाई कोर्ट ने रिकॉर्ड पर लिया है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Accident near Kharora : सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर

गनमैन-ड्राइवर भी घायल, एम्स में भर्ती, बलौदाबाजार से लौटते वक्त खरोरा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त शहर सत्ता/रायपुर। (Accident near Kharora)सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई।…

Continue reading
Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

मस्तुरी के सरपंचों ने नौकरशाहों पर कमीशनखोरी के आरोप लगाए, शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति, शिक्षकों के युक्तिकरण, PM आवास की किस्त, गांवों में सड़क, स्कूल और धान खरीदी केंद्र के अलावा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

High Court Serious Regarding the Appointment : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति 2 सप्ताह में होगी

High Court Serious Regarding the Appointment : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति 2 सप्ताह में होगी

Political decision : लोकसभा और विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी

Political decision : लोकसभा और विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी

Accident near Kharora : सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर

Accident near Kharora : सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर

Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

Achievement of Good Governance : छत्तीसगढ़ को पिछले 3 साल में 8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

Achievement of Good Governance : छत्तीसगढ़ को पिछले 3 साल में 8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

Both Houses of Parliament Summoned : 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन

Both Houses of Parliament Summoned : 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन