Both Houses of Parliament Summoned : 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन

परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम, मानसून सत्र 100 दिन बाद भी खत्म नहीं

शहर सत्ता/रायपुर। (Both Houses of Parliament Summoned)केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक खत्म हो सकती है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को X पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। दोनों सदनों की बैठकों में सरकार परिसीमन-महिला आरक्षण बिल ला सकती है। सरकार के पास बिल पास कराने के लिए लोकसभा में 41 और राज्यसभा में 11 सांसद कम हैं। कल दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। वहीं, शाम 4.30 बजे सत्र की रणनीति को लेकर कांग्रेस की मीटिंग भी होगी।

इस बीच संसद में महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा है। इसे लेकर संसद का विशेष या विस्तारित सत्र बुलाए जाने की अटकलें थीं। ऐसे में दोनों सदनों की बैठक बुलाए जाने को इस विधेयक से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, सरकार ने अभी तक बैठक के एजेंडे में इस विधेयक को शामिल करने की पुष्टि नहीं की है।

मानसून सत्र 100 दिन बाद भी खत्म नहीं

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। इसके 103 दिन बाद भी बुधवार रात तक मानसून सत्र औपचारिक रूप से खत्म नहीं हुआ था। इससे पहले 2008 में संसद का सत्र 87 दिन तक बिना औपचारिक समापन के रहा था। मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ था। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी, लेकिन अब तक दोनों सदनों का सत्र औपचारिक रूप से खत्म नहीं हुआ है।

सरकार को लोकसभा में 41, राज्यसभा में 11 सांसदों की जरूरत

लोकसभा में NDA के साथ 319 सांसद हैं। फिलहाल 3 लोकसभा सीटें खाली हैं। यानी लोकसभा में अधिकतम 540 सांसद बिल पर वोटिंग करेंगे। इस हिसाब से लोकसभा में बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई के 360 के आंकड़े से NDA अभी 41 वोट पीछे हैं। राज्यसभा में NDA के साथ 151 सांसद हैं। राज्यसभा में 243 सांसद वोट करेंगे। इस हिसाब से राज्यसभा में बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई के 162 के आंकड़े से NDA अभी 11 वोट पीछे हैं।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Minister Lakshmi Rajwade visit to Gujarat : दोनों राज्यों के बीच महिला सशक्तिकरण एवं डेयरी विकास पर सार्थक चर्चा

गुजरात प्रवास के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया विभिन्न संस्थानों का अवलोकन, महिला सशक्तिकरण एवं डेयरी विकास पर हुई चर्चा शहर सत्ता/रायपुर। ( Minister Lakshmi Rajwade visit to Gujarat)छत्तीसगढ़…

Continue reading
Former CM Bhupesh Baghel said : पेंड्रावन जलाशय में खनन की अनुमति पर ध्यानाकर्षण लाएगी कांग्रेस

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- 40 से ज्यादा गांवों में जल संकट का खतरा, 4 मई 2025 को डेम सेफ्टी बोर्ड की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

Chief Minister’s Jan-Darshan : सड़क-PM आवास की मांग, बीमा क्लेम के लिए फरियाद

Achievement of Good Governance : छत्तीसगढ़ को पिछले 3 साल में 8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

Achievement of Good Governance : छत्तीसगढ़ को पिछले 3 साल में 8.60 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

Both Houses of Parliament Summoned : 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन

Both Houses of Parliament Summoned : 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

Raipur Police Commissionerate : बीरगांव चुनाव से पहले पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन की कार्रवाई