Parliamentary Party Meeting in Delhi : पीएम NDA संसदीय दल की बैठक में पहुंचे:

संसद में आज पेपर लीक से जुड़े बिल पर चर्चा, पीएम NDA संसदीय दल की बैठक में पहली बार TMC के बागी सांसद शामिल हुए

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Parliamentary Party Meeting in Delhi )प्रधानमंत्री मोदी NDA की संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए संसद भवन पहुंचे। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत NDA के कई और सांसद भी मौजूद रहे। ‘मंगल मिलन’ NDA सांसदों की साप्ताहिक बैठक है, जिसमें संसद के मौजूदा सत्र, सरकार की रणनीति, प्रमुख बिलों और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाती है। पीएम के पहुंचने के बाद संसद की पार्लियामेंट्री लाइब्रेरी बिल्डिंग में बैठक शुरू हो गई है।

0 संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक में पहली बार नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) को भी शामिल होने का न्योता दिया गया।

0 TMC का अलग गुट बनाकर NCPI में विलय करने वाले सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, काकोली घोष, शताब्दी रॉय, शर्मिला सरकार, मिताली बाग समेत पार्टी के अन्य सांसद बैठक में शामिल हुए।

0 पीएम मोदी ने सभी सांसदों को संबोधित किया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के सभी सांसद शामिल हुए।

0 पिछले हफ्ते हुई ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने NEET पेपर लीक को राष्ट्रीय चिंता का विषय बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी।

पेपर लीक बिल पर राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के 4 सांसद बोलेंगे

लोकसभा में आज दोपहर 2 बजे पेपर लीक से जुड़े संशोधन विधेयक पर चर्चा होगी। INDIA ब्लॉक के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और गौरव गोगोई बहस में हिस्सा लेंगे।

विपक्ष बोला- सरकार को छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का जवाब देना होगा

विपक्ष ने कहा कि वह पेपर लीक रोकने वाले कानून का विरोध नहीं कर रहा, लेकिन चर्चा से पहले सरकार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का जवाब देना होगा। INDIA गठबंधन के एक सूत्र ने कहा- हम परीक्षा व्यवस्था मजबूत करने के पक्ष में हैं, लेकिन छात्रों पर पेलेट गन और जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग पर सरकार को जवाब देना होगा। इससे पहले विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद में मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में बैठक कर सदन की रणनीति बनाई।

Related Posts

Service Pledge Campaign : सेवा महाकुंभ में रक्तदान, देहदान और अंगदान का मिलेगा सुअवसर

सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन, नागरिकों मेँ आपसी सहयोग की भावना को मिलेगी मजबूती, छह तरह की सेवा में नागरिक दे सकेंगे योगदान शहर सत्ता/रायपुर।…

Continue reading
100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि देश के हितों से समझौता नहीं करेंगे, रूस से ज्यादा तेल खरीदने वाले 5 देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल पास…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh Housing Board : 87वीं बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Chhattisgarh Housing Board : 87वीं बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Service Pledge Campaign : सेवा महाकुंभ में रक्तदान, देहदान और अंगदान का मिलेगा सुअवसर

Service Pledge Campaign : सेवा महाकुंभ में  रक्तदान, देहदान और अंगदान का मिलेगा सुअवसर

Weekly column ‘Khurchan’ : विकास दौड़ रहा है, रायपुर जाम में खड़ा है…

Weekly column ‘Khurchan’ : विकास दौड़ रहा है, रायपुर जाम में खड़ा है…

Shaharsatta (21 Sep to 27 Sep 2026)

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें