संसद में आज पेपर लीक से जुड़े बिल पर चर्चा, पीएम NDA संसदीय दल की बैठक में पहली बार TMC के बागी सांसद शामिल हुए
शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Parliamentary Party Meeting in Delhi )प्रधानमंत्री मोदी NDA की संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए संसद भवन पहुंचे। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत NDA के कई और सांसद भी मौजूद रहे। ‘मंगल मिलन’ NDA सांसदों की साप्ताहिक बैठक है, जिसमें संसद के मौजूदा सत्र, सरकार की रणनीति, प्रमुख बिलों और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाती है। पीएम के पहुंचने के बाद संसद की पार्लियामेंट्री लाइब्रेरी बिल्डिंग में बैठक शुरू हो गई है।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh, and other leaders leave after attending the NDA Parliamentary Party's 'Mangal Milan' meeting. pic.twitter.com/R82cZp7WFJ
— ANI (@ANI) July 28, 2026
0 संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक में पहली बार नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) को भी शामिल होने का न्योता दिया गया।
0 TMC का अलग गुट बनाकर NCPI में विलय करने वाले सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, काकोली घोष, शताब्दी रॉय, शर्मिला सरकार, मिताली बाग समेत पार्टी के अन्य सांसद बैठक में शामिल हुए।
0 पीएम मोदी ने सभी सांसदों को संबोधित किया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के सभी सांसद शामिल हुए।
0 पिछले हफ्ते हुई ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने NEET पेपर लीक को राष्ट्रीय चिंता का विषय बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी।
पेपर लीक बिल पर राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के 4 सांसद बोलेंगे
लोकसभा में आज दोपहर 2 बजे पेपर लीक से जुड़े संशोधन विधेयक पर चर्चा होगी। INDIA ब्लॉक के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और गौरव गोगोई बहस में हिस्सा लेंगे।
विपक्ष बोला- सरकार को छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का जवाब देना होगा
विपक्ष ने कहा कि वह पेपर लीक रोकने वाले कानून का विरोध नहीं कर रहा, लेकिन चर्चा से पहले सरकार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का जवाब देना होगा। INDIA गठबंधन के एक सूत्र ने कहा- हम परीक्षा व्यवस्था मजबूत करने के पक्ष में हैं, लेकिन छात्रों पर पेलेट गन और जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग पर सरकार को जवाब देना होगा। इससे पहले विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद में मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में बैठक कर सदन की रणनीति बनाई।







