BJP-Congress Uproar in Chhattisgarh : राजीव भवन में पथराव के दोषी BJP पर भी होगी FIR

आश्वासन के 18 घंटे बाद खत्म हुआ कांग्रेस का धरना:, बैज बोले- एक हफ्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं पर होगी FIR, पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया

शहर सत्ता/रायपुर। (BJP-Congress Uproar in Chhattisgarh )प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के धरने के बाद पुलिस ने अपनी गलती मानी। राजीव भवन में पथराव के दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भीFIR होगी। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ लिखे गये एफआईआर में भी जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया तब जा कर 18 घंटे बाद कांग्रेस का धरना:खत्म हुआ। बता दें कि रायपुर के खम्हारडीह थाने के सामने कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 18 घंटे तक चला।

भाजपा-कांग्रेस बवाल के बाद कांग्रेस के 12 नेताओं और कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज गैर-जमानती धाराओं वाली FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के सामने यह आंदोलन किया जा रहा था। कांग्रेस की मांग थी कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी काउंटर FIR दर्ज की जाए। दीपक बैज के मुताबिक पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर FIR दर्ज करने का लिखित आश्वासन दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाई गई गैर-जमानती धाराओं की विवेचना की जाएगी और इसी के बाद धरना समाप्त किया गया।

जिन 12 कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर हुई है, वे सभी शाम को खम्हारडीह थाने पहुंचे, जहां घायल कार्यकर्ताओं का एमएलसी कराया गया। पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं में दर्ज मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?