India Renewable Energy Summit & Expo 2026 :छत्तीसगढ़ में हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया पुस्तक का विमोचन, पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़े सभी पहलुओं का समावेश

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (India Renewable Energy Summit & Expo 2026)मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रदर्शनी स्टॉल पर राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, निवेश संभावनाओं और हरित ऊर्जा विकास पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया।

पुस्तक में छत्तीसगढ़ की रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की योजनाओं तथा राज्य में स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा विकास की संभावनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और नवाचार के नए अवसरों के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

राज्य सरकार का लक्ष्य हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है। यह पुस्तक निवेशकों और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को छत्तीसगढ़ की नीतियों, उपलब्ध संसाधनों तथा भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Big Breaking News : CBI टीम ने महादेव गेमिंग सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को किया गिरफ्तार

देशभर में फैला ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, CBI टीम भारत लाई, ओमान में पकड़ा गया, आज रायपुर कोर्ट में पेशी, रेड कॉर्नर नोटिस पर एक्शन शहर सत्ता/रायपुर। (Big Breaking News)महादेव…

Continue reading
Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज से छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ,3 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

India Renewable Energy Summit & Expo 2026 :छत्तीसगढ़ में हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन

India Renewable Energy Summit & Expo 2026 :छत्तीसगढ़ में हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन

Big Breaking News : CBI टीम ने महादेव गेमिंग सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को किया गिरफ्तार

Big Breaking News : CBI टीम ने महादेव गेमिंग सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को किया गिरफ्तार

Shaharsatta (02 Nov to 08 Nov 2026)

Shaharsatta (02 Nov to 08 Nov 2026)

Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

Raipur Police on alert : संवेदनशील इलाकों के साथ BSUP कॉलोनियों और देवार डेरा में दबिश

Raipur Police on alert : संवेदनशील इलाकों के साथ BSUP कॉलोनियों और देवार डेरा में दबिश

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं