Amit Shah hits back : अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही

राहुल के नेतृत्व में 2029 का चुनाव भी हारेगी; विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पहला बयान

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Amit Shah hits back)देश भर में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पहली बार बयान दिया। अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही उन्होंने कहा- राहुल गांधी SIR की आड़ में घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस देश की जनता उनके एजेंडे को अच्छी तरह समझती है। उन्होंने कहा- SIR प्रक्रिया 2024 के बाद शुरू हुई, जबकि राहुल गांधी के राजनीति में आने के बाद से ही कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। मैं राहुल से कहना चाहता हूं कि 2029 में एक बार फिर करारी हार के लिए तैयार रहें।

शाह ने कहा- 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा और कांग्रेस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ेगा। इस देश की जनता पीएम मोदी, भाजपा और NDA के साथ है। आप इस सच को नकार नहीं सकते। शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने कुल 104 सीटों में से 90 सीटें जीती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या गुजरात निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार की वजह भी SIR है?

उन्होंने कहा- गुजरात निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी ने सभी 32 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन हर सीट पर उसकी जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस 41 साल से गुजरात में एक भी चुनाव नहीं जीती है। कांग्रेस ने आखिरी चुनाव 1985 में जीता था।

कांग्रेस क्यों बंगाल-तमिलनाडु उपचुनावों में भी नहीं जीती

शाह ने हाल में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए उपचुनावों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस इनमें एक भी सीट नहीं जीत सकी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के नाओगांव में भाजपा उम्मीदवार ने 1.42 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार 1.22 लाख वोटों से जीते। राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा ने 90% नगर निगमों, 66% नगर परिषदों और 65% नगरपालिकाओं में जीत हासिल की।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Cockroach Janata Party : जंतर-मंतर में जबरन घुसने पर CJP लीडर के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन

CJP कार्यकर्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे गिरफ्तार, 3 दिन में दूसरी बार अरेस्ट शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Cockroach Janata Party)कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 3 सदस्यों आशुतोष रांका,…

Continue reading
National Postal Week : छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख वॉटरफॉल पर चित्र पोस्टकार्ड जारी

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने राष्ट्रीय डाक सप्ताह में डाक सेवाओं की भूमिका पर दिया जोर, मांडवा, लंकापल्ली, चित्रकोट, तामड़ा घूमर और तीरथगढ़ जलप्रपातों को चित्र पोस्टकार्ड के माध्यम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

Amit Shah hits back : अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही

Amit Shah hits back : अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही

Department of Food & Drug Administration : एक्शन में फ़ूड डिपार्टमेंट, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट

Department of Food & Drug Administration : एक्शन में फ़ूड डिपार्टमेंट, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट

Food & Drug Administration Department : मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं की जांच

Food & Drug Administration Department : मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं की जांच

Forest Development Corporation : वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया प्रशिक्षण