कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पहली बार ली प्रेस कॉन्फ्रेंस किया चोरी के घटनाक्रम का खुलासा, पुलिस ने आरोपी मास्टरमाइंड राकेश कंजर और सैफान को गिरफ्तार कर लिया है
शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Crime News)पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने बताया कि, 24 अक्टूबर को तीन आरोपी चोरी की गाड़ी से तेलीबांधा स्थित iNext Apple Store पहुंचे थे। आरोपियों ने महज 8 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। चोर स्मार्ट वॉच, हेडफोन और दुकान का DVR भी ले गए थे। इस मामले की जांच के लिए 40 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई थी।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की 4 टीमें दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात तक भेजी गईं। जांच में पता चला कि आरोपी 24 अक्टूबर को रायपुर आए थे। इसके बाद वे देवास गए और 31 अक्टूबर को दोबारा रायपुर पहुंचे। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से उनकी आवाजाही का पता लगाया। छत्तीसगढ़ के रायपुर के तेलीबांधा स्थित iPhone स्टोर में हुई 1.89 करोड़ की 173 आईफोन चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मध्यप्रदेश के कंजर गैंग के आरोपियों ने 8 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी किए कुछ फोन कलकत्ता के चोर बाजार में बेचे गए।
आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 265 किलोमीटर के दायरे में 1 हजार CCTV फुटेज खंगाले। जांच के दौरान एक गाड़ी की परछाई पुलिस के लिए अहम सुराग बनी। इसी के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस अब तक 125 iPhone बरामद कर चुकी है, जबकि करीब 40 फोन की तलाश जारी है।

आरोपियों में ये शामिल
राकेश कंजर (43), निवासी देवास MP (चोरी का मास्टरमाइंड)
सैफान (35), निवासी इंदौर (चोरी का माल खपाने में मदद की)
फरार आरोपी की तलाश जारी
राज झाला, देवास मध्यप्रदेश
राजेश लोधी, देवास मध्यप्रदेश
भेष बदलकर सैफान के घर पहुंची पुलिस
चोरी के सामान की कड़ी इंदौर तक पहुंचने के बाद पुलिस ने भेष बदलकर सैफान के घर की निगरानी की। लगातार जांच और पीछा करने के बाद पुलिस ने अब तक 125 iPhone बरामद किए हैं।

कलकत्ता के चोर बाजार में बेचे फोन
पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरी के कुछ फोन कलकत्ता के चोर बाजार में बेचे गए हैं। आरोपी विदेश भागने की तैयारी में था, पुलिस ने उसे भागने से पहले पकड़ लिया। करीब 40 फोन अभी बरामद किए जाने बाकी हैं। इस मामले में आरोपी राकेश कंजर और सैफान की गिरफ्तारी हुई है।
कंजर गैंग पर पुलिस को शक
पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में मध्यप्रदेश के देवास से जुड़े कंजर गैंग का नाम सामने आया है। इस गैंग से जुड़े लोगों पर अलग-अलग राज्यों में ट्रक से माल चोरी, हाईवे लूट और वाहन चोरी जैसी वारदातों में शामिल होने के आरोप रहे हैं। पुलिस की जांच में चोरी के फोन की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों की कड़ी भी सामने आई है।





