Cockroach Janata Party : जंतर-मंतर में जबरन घुसने पर CJP लीडर के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन

CJP कार्यकर्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे गिरफ्तार, 3 दिन में दूसरी बार अरेस्ट

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Cockroach Janata Party)कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 3 सदस्यों आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ये गिरफ्तारी ऐहतियातन की गई है। तीनों को हिरासत के 17 घंटे बाद रात 3 बजे जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन से संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया था। संसद मार्ग थाने में बैठे अजिंक्य, आशुतोष और सौरव दास की यह फोटो रत्ना सिंह ने अपने X हैंडल पर पोस्ट की है। रत्ना CJP की लीगल हेड हैं।

इससे पहले CJP लीगल टीम की हेड रत्ना सिंह ने X पर बताया- दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर मामले में सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार कर लिया। इन पर बिना इजाजत प्रवेश, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप हैं। उन्हें सुबह SCM कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से तिहाड़ जेल में ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा जा सकता है। सौरव दास, अजिंक्य और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। इनके खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने का मामला दर्ज है। जंतर-मंतर के पास बैरिकेडिंग है, सभी गेट बंद हैं। प्रदर्शनकारी गेट के ऊपर से चढ़कर पहुंचे।

12 अक्टूबर तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन किया सरकार ने

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है। सरकार ने 33 साल पहले जंतर-मंतर को प्रदर्शन की जगह तय किया था। यहीं पर अन्ना आंदोलन, पहलवानों का प्रदर्शन, कॉकरोच पार्टी का धरना हुआ था। गृह मंत्रालय की बनाई कमेटी की सिफारिश पर दिल्ली का रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड प्रदर्शन स्थल बनाए गए हैं।

11 अक्टूबर को 50-50 हजार के मुचलके पर छूटे से CJP नेता

CJP ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर और SIR के विरोध में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था। तीनों को 11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया। रिहाई की शर्त के मुताबिक, तीनों को एक साल तक शांति बनाए रखनी थी, ऐसा कोई काम नहीं करना था, जिससे शांति भंग हो।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Amit Shah hits back : अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही

राहुल के नेतृत्व में 2029 का चुनाव भी हारेगी; विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पहला बयान शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Amit Shah hits back)देश भर में SIR और चुनाव आयोग के…

Continue reading
National Postal Week : छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख वॉटरफॉल पर चित्र पोस्टकार्ड जारी

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने राष्ट्रीय डाक सप्ताह में डाक सेवाओं की भूमिका पर दिया जोर, मांडवा, लंकापल्ली, चित्रकोट, तामड़ा घूमर और तीरथगढ़ जलप्रपातों को चित्र पोस्टकार्ड के माध्यम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

Amit Shah hits back : अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही

Amit Shah hits back : अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही

Department of Food & Drug Administration : एक्शन में फ़ूड डिपार्टमेंट, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट

Department of Food & Drug Administration : एक्शन में फ़ूड डिपार्टमेंट, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट

Food & Drug Administration Department : मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं की जांच

Food & Drug Administration Department : मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं की जांच

Forest Development Corporation : वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया प्रशिक्षण