Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

दो दिनी प्रवास पर आते ही कांग्रेस दिग्गजों के साथ नए प्रदेश प्रभारी भगत का मंथन शुरू, रायपुर पहुँचते ही आला नेताओं से की चर्चा फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिडिया से हुए मुखातिब, कल की बैठक और पार्टी नेताओं संग कांग्रेस की प्रदेश राजनीति पर बनाएंगे रणनीति, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भगत ने भाजपा पर दागे 10 सवाल

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat)छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनने के बाद वरिष्ठ नेता एवं सांसद सुखदेव भगत का पहला दौरा रविवार को शुरू हुआ। दो दिनों के दौरे में पहले दिन ही दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति में एकजुट कांग्रेसी। सुखदेव भगत आते ही कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के साथ मंथन कर चुनावी तैयारियों की टोह लेते रहे। दिग्गजों की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक को चुनावी मिशन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

दोपहर को मीडिया से रूबरू होने के बाद देर शाम वे कांग्रेस विधायकों से नेता प्रतिपक्ष के निवास में मुखातिब हुए। आज देर रात और कल सोमवार को मंथन करेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के आवास में 27 सितंबर की शाम 8 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई। इस दौरान वे विधायकों से उनके क्षेत्र की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से लेकर जमीनी हालातों से रूबरू हुए। वहीं अब तक किए गए कामकाज का भी ब्यौरा वे आला नेताओं से लिए।

प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत के दौरे से पहले ही संगठन में सियासी सरगर्मियों ने जोर पकड़ा है। राजधानी पहुंचते ही उनकी कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ पहली मंत्रणा हुई। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर वे मौजूदा संगठनात्मक ढांचे और कामकाज के साथ आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी पार्टी की तैयारियों पर चर्चा किए। इस दौरान वे वरिष्ठ नेताओं से सुझाव भी लिए। प्रदेश में हावी ज्वलंत मुद्दों के आधार पर मंथन के साथ कुछ अहम फैसलों पर सहमति भी बनाई गई है।

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी फैसलों पर सब की नजर

संकेत मिल रहे हैं कि कमेटी में चर्चा के आधार पर प्रभारी चुनावी रणनीतियों पर काम शुरू करने वरिष्ठ नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। यही वजह है कि पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की इस बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इसके तत्काल बाद वे नेता प्रतिपक्ष के आवास पर कांग्रेस विधायकों से रूबरू होंगे। विधायक दल की बैठक में भी प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान एक-एक विधायकों से चर्चा कर उनके क्षेत्र में कामकाज का ब्यौरा भी लेंगे।

कांग्रेसी एकजुट दिखे, किया जोरदार स्वागत

नए प्रभारी के पहले दौरे में कांग्रेस संगठन ने जोरदार स्वागत की तैयारी की। आमतौर पर अलग अलग से दिखने वाले गट भी एकजुट दिखाई दिए। प्रभारी नियमित विमान से दोपहर करीब ढाई बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पर लैंड हुए। एयरपोर्ट से राजीव भवन तक स्वागत के लिए अलग-अलग 20 पॉइंट्स तैयार किए गए थे। प्रदेश भर से वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी राजधानी में जमावड़ा रहा। सभी पॉइंट्स पर वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों समेत अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी गई थी जिसे सभी ने निभाया।

भगत की प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रमुख बिंदु

ऽ छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, आदिवासी संस्कृति और युवा शक्ति का प्रदेश है। लेकिन आज सबसे बड़ा सवाल है-क्या भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ वास्तव में आम छत्तीसगढ़िया, आदिवासी, किसान और युवा तक पहुँच रहा है?
ऽ आदिवासी अधिकारों का है। जल, जंगल और जमीन केवल नारे नहीं, संविधान और कानून से मिले अधिकार हैं। खनन और औद्योगिक परियोजनाओं में ग्रामसभा, Forest Rights Act और PESA की भावना का कितना पालन हो रहा है?
ऽ खनिज संपदा का है। छत्तीसगढ़ के कोयला, लौह अयस्क और अन्य खनिज देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं, लेकिन mining-affected क्षेत्रों के लोगों को रोजगार, पुनर्वास और विकास का वास्तविक लाभ कितना मिला ?
ऽ जंगल और पर्यावरण का है। विकास जरूरी है, लेकिन विकास की कीमत जंगल और आदिवासी जीवन क्यों चुकाए ?
ऽ सरकार युवाओं को स्थायी और सम्मानजनक रोजगार देने का स्पष्ट रोडमैप बताए ।
ऽ MGNREGA पर सीएजी की 2026 Performance Audit Report सामने आ चुकी है। सरकार इन audit findings पर action taken report सार्वजनिक करे ।
ऽ एसआईआर और मतदाता सूची। हमारा स्पष्ट मत है – हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए और किसी हमदनपदम अवजमत का नाम प्रक्रिया की खामी से नहीं हटना चाहिए।
ऽ किसान, महंगाई और बिजली जैसे रोजमर्रा के मुद्दों पर सरकार जवाब दे ।
ऽ कांग्रेस संगठन को बूथ तक मजबूत करना, युवा और महिला शक्ति को सक्रिय करना तथा वरिष्ठ नेताओं के बीच बेहतर coordination हमारी प्राथमिकता होगी।

ये कोंग्रेसी दिग्गज रहे उपस्थित

पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव, प्रदेश सह प्रभारीगण जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री मो. अकबर, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, शकुन डहरिया, शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, मुख्य प्रवक्ता आर.पी. सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी,सुरेन्द्र वर्मा, वंदना राजपूत, प्रवक्ता अजय साहू, अजय गंगवानी, सत्यप्रकाश सिंह, सौरभ साहू उपस्थित थे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

वोट चोरी के आरोप पर CM साय का कांग्रेस और राहुल गांधी को करारा जवाब, कहा- राहुल गांधी देशद्रोही आचरण पर उतारू; चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़…

Continue reading
In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

जन भागीदारी से स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, रायपुर मंडल में 23 एवं 24 सितम्बर को कचरा पृथक्करण “अब दो नहीं, चार” में, होम कम्पोस्टिंग एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

Indira Gandhi Agricultural University : देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी-शोधकर्ता और स्टूडेंट करेंगे शिरकत

Indira Gandhi Agricultural University : देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी-शोधकर्ता और स्टूडेंट करेंगे शिरकत

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम