Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

वोट चोरी के आरोप पर CM साय का कांग्रेस और राहुल गांधी को करारा जवाब, कहा- राहुल गांधी देशद्रोही आचरण पर उतारू; चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ देनी चाहिए

शहर सत्ता/रायपुर। (Election Commission of India)मुख्यमंत्री साय ने राहुल गांधी के चुनाव प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठाने को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया पर इतना ही अविश्वास है, तो उन्हें सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से अपने बयानों के लिए देश से माफी मांगने की मांग भी की।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस को चुनावी नतीजों के बाद अपनी भूमिका और रणनीति पर विचार करना चाहिए। साय ने कांग्रेस पर देश में भ्रम और सनसनी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठाने से लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचता है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राहुल गांधी देशद्रोही आचरण पर उतारू हो गए हैं। वे आदतन अपराधी की तरह व्यवहार कर रहे हैं। EVM, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर कीचड़ उछालना घिनौना काम है। कांग्रेस को इससे बाज आना चाहिए। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब तक 100 से ज्यादा चुनाव हार चुकी है, इसी कारण बौखलाई हुई है।

राहुल गांधी ने लगाया छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का आरोप

दरअसल, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर कथित असहमति की खबरें सामने आने के बाद राहुल गांधी ने आयोग पर निशाना साधा था। 23 सितंबर को राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ को भारतीय लोगों के खिलाफ अपराध और संविधान पर सीधा हमला बताया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप लगाया था। इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने इन आरोपों के बाद कहा कि SIR से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों पर साय की प्रतिक्रिया

साय ने चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों की चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में किसी तरह का मतभेद नहीं है और भारतीय निर्वाचन आयोग की दुनिया में अपनी विश्वसनीयता है। आयोग की कार्यप्रणाली की अलग-अलग स्तरों पर सराहना होती रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस जब जनता की अदालत में चुनाव हारती है, तो अपनी हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने लगती है। यही वजह है कि राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग की भूमिका और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

दो दिनी प्रवास पर आते ही कांग्रेस दिग्गजों के साथ नए प्रदेश प्रभारी भगत का मंथन शुरू, रायपुर पहुँचते ही आला नेताओं से की चर्चा फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिडिया…

Continue reading
Indira Gandhi Agricultural University : देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी-शोधकर्ता और स्टूडेंट करेंगे शिरकत

राज्यपाल और CM रहेंगे मौजूद, 28 से 30 सितंबर तक कृषि-मंडपम में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव शहर सत्ता/रायपुर। (Indira Gandhi Agricultural University)रायपुर के कृषि मंडपम में 28 से 30 सितंबर तक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

Indira Gandhi Agricultural University : देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी-शोधकर्ता और स्टूडेंट करेंगे शिरकत

Indira Gandhi Agricultural University : देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी-शोधकर्ता और स्टूडेंट करेंगे शिरकत

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम