Women & Child Development & Social Welfare : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग किया बर्थ डे सेलिब्रेट

नन्हे बच्चों ने गीत और कविताओं से दी बधाई; मंत्री ने अपने हाथों से परोसा व्यंजन और उनके साथ बैठकर किया भोजन, टॉफियां और उपहार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, स्वच्छता और अच्छी आदतों का दिया संदेश

शहर सत्ता/रायपुर। (Women & Child Development & Social Welfare)जन्मदिन की खुशियों में बच्चों की मुस्कान जुड़ जाए तो वह दिन और भी खास बन जाता है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपना जन्मदिन सूरजपुर जिला के ग्राम लटोरी के नवापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। न्योता भोज के इस आत्मीय आयोजन में उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनके साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी भी मौजूद रहे।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचते ही बच्चों ने एक स्वर में “हैप्पी बर्थडे टू यू” गाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। बच्चों के इस स्नेहपूर्ण स्वागत से आयोजन में अपनत्व और उल्लास घुल गया। मंत्री ने बच्चों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की, उनके नाम पूछे और उन्हें अपनी बातें साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों ने पूरे उत्साह से अपना परिचय दिया।

बातचीत के दौरान बच्चों ने “मछली जल की रानी है”, “आलू कचालू” और “तितली रानी” जैसी बाल कविताएं सुनाईं। नन्हे बच्चों की प्यारी प्रस्तुतियों पर मंत्री ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। जब उन्होंने पूछा कि आंगनबाड़ी में रोज कौन-कौन आता है, तो बच्चों ने मुस्कुराते हुए हाथ उठाकर जवाब दिया। उनकी सहजता और आत्मविश्वास ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।

बच्चों के साथ संवाद में मंत्री ने स्वच्छता की अच्छी आदतों पर भी बात की। उन्होंने पूछा कि चॉकलेट खाने के बाद उसका रैपर कहां डालना चाहिए। बच्चों ने एक साथ कहा “डस्टबिन में।” मंत्री ने उनकी सराहना की और आसपास साफ-सफाई रखने की सीख दी।

बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

न्योता भोज में बच्चों के लिए चावल, दाल, खीर, पूड़ी, छोला और मुनगा भाजी सहित कई व्यंजन परोसे गए। भोजन से पहले बच्चों ने सामूहिक रूप से भोजन मंत्र का पाठ किया। इसके बाद मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने स्वयं बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण किया। बच्चों के बीच बैठकर भोजन साझा करने का यह सहज दृश्य आयोजन की सबसे आत्मीय झलक बना।

भोजन के बाद मंत्री ने बच्चों को टॉफियां और उपहार भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ बिताए गए इन पलों ने आयोजन को स्नेह और आत्मीयता से भर दिया।

आंगनबाड़ी केंद्रों में न्योता भोज का उद्देश्य समुदाय को बच्चों के पोषण, देखभाल और समग्र विकास से जोड़ना है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपना जन्मदिन बच्चों के बीच मनाकर इस पहल में सहभागिता का संदेश दिया। बच्चों के गीत, कविताएं और उनकी खिलखिलाहट इस दिन की ऐसी याद बन गईं, जिसमें जन्मदिन की खुशी बच्चों के साथ साझा हुई।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chhattisgarh RTI Activists Association : लंबित मामलों के लिए सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल

संजय ठाकुर ने विज्ञप्ति जारी कर लगाया आरोप, 13 हजार पुराने मामलों में न्याय करने के बजाय आवेदकों से ही पूछा जा रहा है कि वे अपने मामले जारी रखना…

Continue reading
Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए, 1 एकड़ में 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे किसान शहर सत्ता/रायपुर। (Paddy Procurement At a Support Price)रायपुर जिले में समर्थन मूल्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh RTI Activists Association : लंबित मामलों के लिए सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल

Chhattisgarh RTI Activists Association : लंबित मामलों के लिए सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल

Women & Child Development & Social Welfare : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग किया बर्थ डे सेलिब्रेट

Women & Child Development & Social Welfare : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग किया बर्थ डे सेलिब्रेट

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

Swachh Survekshan 2025-26 : राष्ट्रपति करेंगी छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता से सम्मानित

Swachh Survekshan 2025-26 : राष्ट्रपति करेंगी छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता से सम्मानित

The Maudhapara Police Station : गिरफ्त से फरार ड्रग्स आरोपी मुशर्रफ खान 3 घंटे में दोबारा गिरफ्तार

The Maudhapara Police Station : गिरफ्त से फरार ड्रग्स आरोपी मुशर्रफ खान 3 घंटे में दोबारा गिरफ्तार

Kolkata-Sairang Express Accident in Assam : कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, रेस्क्यू जारी

Kolkata-Sairang Express Accident in Assam : कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, रेस्क्यू जारी