Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए, 1 एकड़ में 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे किसान

शहर सत्ता/रायपुर। (Paddy Procurement At a Support Price)रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। इस बार किसानों को धान बेचने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए जिले में 21 नए धान खरीदी केंद्र शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इन केंद्रों में जरूरी सुविधाएं जुटाने का काम अंतिम चरण में है। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। एक एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं रहें, ताकि उन्हें धान बेचने में परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा है कि खरीदी का फायदा वास्तविक किसानों को ही मिले। इसके लिए कोचियों और बिचौलियों पर नजर रखी जाएगी।

21 नए केंद्रों में कहां कितनी तैयारी हुई

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूपेश चन्द्रवंशी के मुताबिक, जिले में 21 नए खरीदी केंद्र प्रस्तावित हैं। इनमें से 17 केंद्रों के लिए जगह तय कर ली गई है। बाकी तैयारियां भी तेजी से की जा रही हैं। बाकी केंद्रों में कंप्यूटर, जनरेटर और ऑपरेटर जैसी जरूरी सुविधाएं जुटाने का काम जारी है।

जोर-शोर से तैयारियां शुरू

0 17 केंद्रों के लिए जगह का चयन पूरा।

0 16 केंद्रों में कंप्यूटर, प्रिंटर और स्कैनर की व्यवस्था।

0 8 केंद्रों में जनरेटर लगाए गए हैं।

0 18 केंद्रों में ऑपरेटर की व्यवस्था की गई है।

0 सभी 21 केंद्रों में प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

किसानों को मिलेगा 3100 रुपए प्रति क्विंटल

राज्य शासन के निर्देश के मुताबिक, किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। एक एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान बेचने की सीमा तय की गई है। धान खरीदी से मिलने वाली राशि से किसानों को अगली फसल की तैयारी, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। प्रशासन का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाएगा। केंद्रों में बिजली, कंप्यूटर, जनरेटर और कर्मचारियों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि 15 नवंबर से खरीदी का काम बिना रुकावट शुरू हो सके।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Swachh Survekshan 2025-26 : राष्ट्रपति करेंगी छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता से सम्मानित

रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा का चयन, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजे आज बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में घोषित होंगे शहर सत्ता/रायपुर। (Swachh Survekshan 2025-26)स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजे…

Continue reading
The Maudhapara Police Station : गिरफ्त से फरार ड्रग्स आरोपी मुशर्रफ खान 3 घंटे में दोबारा गिरफ्तार

पुलिस को चकमा देकर भागे संदिग्ध मुशर्रफ खान को तीन घंटे के भीतर पकड़कर पुनः अभिरक्षा में लिया गया शहर सत्ता/रायपुर। (The Maudhapara Police Station)मंगलवार की शाम प्रतिबंधित मादक पदार्थ…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

Swachh Survekshan 2025-26 : राष्ट्रपति करेंगी छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता से सम्मानित

Swachh Survekshan 2025-26 : राष्ट्रपति करेंगी छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता से सम्मानित

The Maudhapara Police Station : गिरफ्त से फरार ड्रग्स आरोपी मुशर्रफ खान 3 घंटे में दोबारा गिरफ्तार

The Maudhapara Police Station : गिरफ्त से फरार ड्रग्स आरोपी मुशर्रफ खान 3 घंटे में दोबारा गिरफ्तार

Kolkata-Sairang Express Accident in Assam : कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, रेस्क्यू जारी

Kolkata-Sairang Express Accident in Assam : कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, रेस्क्यू जारी

A Festival of Love Between Siblings : आज भाई दूज, शुभ मुहूर्त 2 घंटे 14 मिनट रहेगा

A Festival of Love Between Siblings : आज भाई दूज, शुभ मुहूर्त 2 घंटे 14 मिनट रहेगा

Chhattisgarh AI Mission : राज्य में खुलेंगे AI के 5 सेंटर, रायपुर समेत 5 संभागों में बनेंगी डेटा लैब

Chhattisgarh AI Mission : राज्य में खुलेंगे AI के 5 सेंटर, रायपुर समेत 5 संभागों में बनेंगी डेटा लैब