Swachh Survekshan 2025-26 : राष्ट्रपति करेंगी छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता से सम्मानित

रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा का चयन, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजे आज बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में घोषित होंगे

शहर सत्ता/रायपुर। (Swachh Survekshan 2025-26)स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजे बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में घोषित होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार प्रदान करेंगी। छत्तीसगढ़ के तीन शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलेगा।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का चयन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए किया गया है। केंद्रीय आवासन-शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। इस उपलब्धि में सफाई कर्मचारियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों और शहर के लोगों की भागीदारी को अहम माना गया है। इस बार पुरस्कार लेने के लिए हर शहर से चार प्रतिनिधियों को मंच पर बुलाया जाएगा। इनमें सफाई मित्र, स्वच्छता निरीक्षक, पर्यवेक्षक और स्वच्छता मिशन से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे।

सफाई मित्रों को भी मिलेगा सम्मान का मौका

राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सफाई मित्रों और मैदानी कर्मचारियों को विशेष महत्व दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्रालय ने चयनित शहरों के प्रतिनिधिमंडल में सफाई मित्रों, स्वच्छता निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों और अभियंताओं को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। हर शहर से चार प्रतिनिधि मंच पर जाकर पुरस्कार ग्रहण करेंगे। समारोह में केंद्रीय आवासन-शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे।

4751 से अधिक शहरों का 43 संकेतकों पर मूल्यांकन

स्वच्छ सर्वेक्षण का यह 10वां संस्करण है। इसमें देशभर के 4751 से अधिक शहरों का मूल्यांकन किया गया है। नई दिल्ली में होने वाले समारोह में केंद्रीय आवासन-शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे। इस बार सर्वेक्षण की थीम ‘स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ रखी गई थी।

शहरी निकायों का 43 संकेतों का आकलन किया

शहरी निकायों का 10 प्रमुख क्षेत्रों के 43 संकेतकों पर आकलन किया गया। इनमें कचरे का पृथक्करण, घर-घर कचरा संग्रहण और परिवहन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच, सीवेज प्रबंधन, नागरिकों की भागीदारी और सफाई कर्मचारियों का कल्याण शामिल हैं। देशभर में 3 हजार से अधिक प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं ने मौके पर जाकर शहरों की स्थिति जांची। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और जीपीएस आधारित निगरानी से की गई।

पिछली बार रायपुर को मिला था देश में चौथा स्थान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में चौथा स्थान हासिल किया था। शहर को कुल 12,500 अंकों में से 11,996 अंक मिले थे। इस श्रेणी में अहमदाबाद पहले, भोपाल दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहे थे। रायपुर को सर्वेक्षण के 10 हजार अंकों में से 9,496 अंक मिले थे। वहीं गार्बेज फ्री सिटी (GFC) सर्टिफिकेशन के लिए निर्धारित 1,300 में से पूरे 1,300 अंक और ODF सर्टिफिकेशन के लिए निर्धारित 1,200 में से पूरे अंक मिले थे। इस तरह रायपुर को दोनों सर्टिफिकेशन में कुल 2,500 अंक हासिल हुए थे।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए, 1 एकड़ में 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे किसान शहर सत्ता/रायपुर। (Paddy Procurement At a Support Price)रायपुर जिले में समर्थन मूल्य…

Continue reading
The Maudhapara Police Station : गिरफ्त से फरार ड्रग्स आरोपी मुशर्रफ खान 3 घंटे में दोबारा गिरफ्तार

पुलिस को चकमा देकर भागे संदिग्ध मुशर्रफ खान को तीन घंटे के भीतर पकड़कर पुनः अभिरक्षा में लिया गया शहर सत्ता/रायपुर। (The Maudhapara Police Station)मंगलवार की शाम प्रतिबंधित मादक पदार्थ…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

Swachh Survekshan 2025-26 : राष्ट्रपति करेंगी छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता से सम्मानित

Swachh Survekshan 2025-26 : राष्ट्रपति करेंगी छत्तीसगढ़ के 3 शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता से सम्मानित

The Maudhapara Police Station : गिरफ्त से फरार ड्रग्स आरोपी मुशर्रफ खान 3 घंटे में दोबारा गिरफ्तार

The Maudhapara Police Station : गिरफ्त से फरार ड्रग्स आरोपी मुशर्रफ खान 3 घंटे में दोबारा गिरफ्तार

Kolkata-Sairang Express Accident in Assam : कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, रेस्क्यू जारी

Kolkata-Sairang Express Accident in Assam : कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, रेस्क्यू जारी

A Festival of Love Between Siblings : आज भाई दूज, शुभ मुहूर्त 2 घंटे 14 मिनट रहेगा

A Festival of Love Between Siblings : आज भाई दूज, शुभ मुहूर्त 2 घंटे 14 मिनट रहेगा

Chhattisgarh AI Mission : राज्य में खुलेंगे AI के 5 सेंटर, रायपुर समेत 5 संभागों में बनेंगी डेटा लैब

Chhattisgarh AI Mission : राज्य में खुलेंगे AI के 5 सेंटर, रायपुर समेत 5 संभागों में बनेंगी डेटा लैब