Service Pledge Campaign : सेवा महाकुंभ में रक्तदान, देहदान और अंगदान का मिलेगा सुअवसर

सेवा संकल्प अभियान के तहत होगा सेवा महाकुंभ का आयोजन, नागरिकों मेँ आपसी सहयोग की भावना को मिलेगी मजबूती, छह तरह की सेवा में नागरिक दे सकेंगे योगदान

शहर सत्ता/रायपुर। (Service Pledge Campaign) PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा महाकुंभ में छह तरह की सेवा गतिविधियां रखी गई हैं। इनमें रक्तदान, बुक ट्री, स्टेशनरी कलेक्शन, क्लॉथ गार्डन, टॉय बैंक और देहदान-अंगदान शामिल हैं। नागरिक इनमें अपनी सुविधा और इच्छा के अनुसार योगदान दे सकेंगे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार सेवा महाकुंभ का आयोजन करेगी। इस आयोजन के माध्यम से छह तरह की सेवा में नागरिक अपना सहयोग और योगदान दे सकेंगे।

सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नागरिक अपनी इच्छा के अनुसार अलग-अलग सेवा गतिविधियों से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद कर सकेंगे। क्लॉथ गार्डन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के लिए कपड़े जुटाए जाएंगे, जबकि टॉय बैंक में बच्चों के लिए उपयोगी खिलौने एकत्र किए जाएंगे। देहदान-अंगदान के जरिए नागरिक मृत्यु के बाद भी दूसरों के जीवन में योगदान देने का संकल्प ले सकेंगे। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ना और समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

सहयोग की भावना को मजबूत करेगा अभियान

रक्तदान के जरिए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा। बुक ट्री में अच्छी स्थिति की उपयोगी किताबें दान की जा सकेंगी, जिन्हें जरूरतमंद विद्यार्थियों और पाठकों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं स्टेशनरी कलेक्शन के तहत कॉपी, पेन और अन्य शैक्षणिक सामग्री जरूरतमंद बच्चों को दी जाएगी।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

दिवाली कार्यक्रम में हिंदुओं के खिलाफ नारेबाजी की, कहा- देश से निकलो शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Opposition to Hindus in America)अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकंस की हार के बाद भारतीय…

Continue reading
Zonal Karam Puja Festival held in Bangaon : सीएम साय ने की करम राजा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

करम पूजा महोत्सव:सीएम साय ने कहा – आधुनिकता से जुड़े नई पीढ़ी, अपनी भाषा और परंपरा न भूले शहर सत्ता/रायपुर। (Zonal Karam Puja Festival held in Bangaon)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय फरसाबहार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

Under-19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया, पाकिस्तान टॉप पर पहुंचा

Under-19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया, पाकिस्तान टॉप पर पहुंचा

Zonal Karam Puja Festival held in Bangaon : सीएम साय ने की करम राजा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

Zonal Karam Puja Festival held in Bangaon : सीएम साय ने की करम राजा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

PM Modi celebrated Diwali with soldiers in Bastar : जवानों को मिठाई खिलाई, बोले- अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा

PM Modi celebrated Diwali with soldiers in Bastar : जवानों को मिठाई खिलाई, बोले- अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा

Chhattisgarh State Festival : अमित शाह बोले- आने वाले 10 साल में धरती के साथ यहां के लोग होंगे समृद्ध

Chhattisgarh State Festival : अमित शाह बोले- आने वाले 10 साल में धरती के साथ यहां के लोग होंगे समृद्ध