BJP MLA Parag Shah : टोटका, काट या गुरु के लिए ₹3300 करोड़ का मालिक भिखारी बना

जैन धर्मगुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर भाजपा विधायक भिखारी बनकर मुंबई में गंदे-मैले कपड़े पहनकर सड़क पर घूमे, कहा; गुरु के आदेश पर बदला था रूप

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (BJP MLA Parag Shah)टोटका और खतरे की काट के लिए मुंबई के घाटकोपर पूर्व से भाजपा विधायक पराग शाह जो ₹3300 करोड़ के मालिक भी हैं भिखारी बनकर घूमते दिखे। बता दें कि आमतौर पर विश्वासी लोग अपने गुरु या पंडित के आदेश पर भविष्य का खतरा भांपकर रूप बदलने या जेल का रोटी-पानी के लिए करते हैं। लेकिन भाजपा विधायक का कहना कि ऐसा उन्होंने जैन धर्मगुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर किया है।

कहते हैं उन्होंने कुछ समय के लिए अपनी पहचान बदली। संपत्ति से दूरी बनाकर जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन अनुभव किया। 2024 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार, पराग शाह के पास 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वह रियल एस्टेट कारोबारी हैं। पराग का कहना है कि दौरान कुछ ने मदद की, कुछ ने अनदेखा किया।

शाह ने इस पूरे एक्सपेरिमेंट का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि मेकअप और वेशभूषा बदलकर घाटकोपर रेलवे स्टेशन के आसपास आम लोगों के बीच समय बिताया। इस दौरान कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। वीडियो में शाह सड़क किनारे बैठे और नागरिकों से मदद लेते दिखते हैं। कुछ लोगों ने उनकी सहायता की, जबकि कुछ ने अनदेखा कर दिया। शाह ने इस अनुभव के जरिए गरीबी, उपेक्षा और जरूरतमंद लोगों के प्रति समाज के व्यवहार को समझने की कोशिश की।

Related Posts

Weekly Column by Haridas : गणपति बप्पा… थोड़ी सद्बुद्धि इधर भी !

साप्ताहिक कॉलम “खुरचन” (Weekly Column by Haridas)गणपति बप्पा आ गए हैं। घरों में खुशियां हैं, पंडालों में रोशनी है और मोहल्लों में भक्ति का माहौल है। गणेशोत्सव का मूल उद्देश्य…

Continue reading
Service Pledge Campaign : 17 सितंबर को 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा रायपुर

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मरीन ड्राइव में सेवा संकल्प अभियान के तहत किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, तैयारियों की खुद कर रहे मॉनिटरिंग शहर सत्ता/रायपुर। (Service Pledge Campaign)सेवा संकल्प…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

LIVE: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर सियासी संग्राम, विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने

LIVE: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर सियासी संग्राम, विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने

Seva Sankalp Abhiyan in Chhattisgarh : 17 सितंबर को रौशन होगा ‘आशीर्वाद का दीया’

Seva Sankalp Abhiyan in Chhattisgarh : 17 सितंबर को रौशन होगा ‘आशीर्वाद का दीया’

BJP MLA Parag Shah : टोटका, काट या गुरु के लिए ₹3300 करोड़ का मालिक भिखारी बना

BJP MLA Parag Shah : टोटका, काट या गुरु के लिए ₹3300 करोड़ का मालिक भिखारी बना

Police Commissionerate Raipur : बॉयफ्रेंड ने बीच सड़क गर्लफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

Police Commissionerate Raipur :  बॉयफ्रेंड ने बीच सड़क गर्लफ्रेंड को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत

Statewide Campaign : ‘सुपोषण रथ’ को हरी झंडी अब ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान