Raipur Police : राज्योत्सव और दीपावली के मद्देनजर शहर की सुरक्षा चाकचौबंद

शुक्रवार शाम 7 से रात 10 बजे तक कमिश्नरेट के नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन में 36 जगह नाकेबंदी, जांच अभियान भी शुरू

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police)1 नवंबर को होने वाले राज्योत्सव से पहले रायपुर पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। राज्योत्सव और दीपावली के मद्देनज़र शहर की सुरक्षा चाकचौबंद रखने पुलिस मुस्तैद है। शुक्रवार शाम 7 से रात 10 बजे तक कमिश्नरेट के नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन में 36 जगह नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। पुलिस टीमों ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। यह अभियान त्योहारों और राज्योत्सव के दौरान भीड़भाड़ को देखते हुए चलाया गया। पुलिस का फोकस शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने पर रहा।

अभियान के दौरान पुलिस ने वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पूछताछ भी की। दीपावली के दौरान बाजारों और प्रमुख सड़कों पर बढ़ने वाली आवाजाही तथा राज्योत्सव के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ाई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान सुरक्षा और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

सेंट्रल जोन में प्रमुख चौक-चौराहों पर जांच

सेंट्रल जोन में कालीबाड़ी चौक, शेर नगर चौक, जयस्तंभ चौक, फूल चौक और मरही माता चौक पर चेकिंग की गई। इसके अलावा तेलघानी नाका, माधवेंद्र चौक के पास, कैनाल रोड, भाठिया नर्सिंग होम के पास, फुंडहर चौक, अंबुजा चौक और लाल चौक के पास भी पुलिस तैनात रही।

वेस्ट जोन में भी कई जगह नाकेबंदी, तलाशी

वेस्ट जोन में आजाद चौक, जगन्नाथ चौक कोटा, श्याम चैंबर्स चौक कबीर नगर, लाखेनगर चौक, महादेवघाट, रायपुरा चौक और टाटीबंध चौक पर वाहनों की जांच की गई। इसके साथ ही मोहबा बाजार, द्रोणाचार्य स्कूल चौक, संतोषी नगर चौक, सिद्धार्थ चौक और मुजगहन एक्सप्रेस-वे पर भी चेकिंग की गई।

नॉर्थ जोन में इन जगहों पर हुई चेकिंग

नॉर्थ जोन में पंडरी थाना क्षेत्र के VIP तिराहा मोवा और थाने के सामने, खम्हारडीह के शंकर नगर चौक टर्निंग पॉइंट, गुढ़ियारी के UPSC चौक और भारत माता चौक पर जांच की गई। उरला थाना क्षेत्र में मिश्रा ढाबा के पास सरोरा, सिंधिया विनायक (कर्मा) चौक और छत्तीसगढ़ महतारी चौक पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। खमतराई क्षेत्र में भनपुरी चौक, बंजारी धाम चौकी के पास और थाने के सामने नाकेबंदी की गई।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

रायपुर प्रेस क्लब में आकाशवाणी के उपनिदेशक को भावभीनी श्रद्धांजलि, पत्रकारों ने साझा कीं आत्मीय स्मृतियां, खबरों की गहरी समझ, मधुर आवाज और चुटीले अंदाज के लिए हमेशा याद आएंगे…

Continue reading
Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

त्यौहारों के मद्देनजर रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा ने जाम से निपटने ट्रैफिक वार्डन तैनाती, चोरी और उठाईगिरी की घटनाओं को रोकने गश्त और चेकिंग बढ़ाने के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

50 Missing Person Cases in Raipur : लापता 50 मामलों में 39 मिले 11 की जोरशोर से तलाश

50 Missing Person Cases in Raipur : लापता 50 मामलों में 39 मिले 11 की जोरशोर से तलाश

Sudhanshu Trivedi said : भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए

Sudhanshu Trivedi said : भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए

Raipur Police : राज्योत्सव और दीपावली के मद्देनजर शहर की सुरक्षा चाकचौबंद

Raipur Police : राज्योत्सव और दीपावली के मद्देनजर शहर की सुरक्षा चाकचौबंद

Census of India 2027 : दूसरा फेज 25 जनवरी से शुरू होगा, 95 साल बाद जाति पूछी जाएगी

Census of India 2027 :  दूसरा फेज 25 जनवरी से शुरू होगा, 95 साल बाद जाति पूछी जाएगी