Bollywood’s Ganpati Festival : सेलिब्रिटीज की गणेश भक्ति देखने लायक…

गणपति उत्सव में शिल्पा ने पैपराजी संग किया डांस, गोविंदा ने मांगी बेटे के लिए मन्नत; संजय दत्त ने घायल फोटोग्राफर का पूछा हाल, अजय देवगन लालबागचा राजा पहुंचे

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Bollywood’s Ganpati Festival)गणपति उत्सव में हर कोई डूबा हुआ है। इसमें सेलिब्रिटीज की गणेश भक्ति देखने लायक है। बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियां भी गणपति की भक्ति में लीन हैं। बॉलीवुड में गणेश उत्सव का माहौल बना हुआ है। शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त और गोविंदा समेत कई सितारे बप्पा के दर्शन और भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत ढोल-नगाड़ों और पैपराजी के साथ डांस करके किया।

वहीं संजय दत्त ने गणेश दर्शन के दौरान एक घायल पैपराजी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। इसके अलावा अमेरिका से लौटे एक्टर गोविंदा ने भी घर पहुंचकर परिवार के साथ बप्पा के दर्शन किए और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की। अजय देवगन लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।

गणेश उत्सव के दौरान एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक खास अंदाज देखने को मिला। शिल्पा अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत करते समय ढोल की थाप पर जमकर थिरकती नजर आईं। पूजन के समय शिल्पा और उनकी बेटी समीशा मैचिंग पीले और गुलाबी रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं।

बाइक एक्सीडेंट के कारण फोटोग्राफर के पैर में चोट लगी थी। यह देखते ही संजय दत्त ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और उसका हाल-चाल जाना। जब फोटोग्राफर ने बताया कि उनका मैनेजर फोन नहीं उठा रहा है, तो संजय दत्त ने भरोसा दिलाया कि वे खुद इस मामले को देखेंगे। इससे पहले साल 2018 और 2019 में भी संजय दत्त पैपराजी की मदद करते देखे गए थे।

एक्टर गोविंदा अमेरिका का दौरा पूरा कर मुंबई लौटे और सीधे बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। गोविंदा ने अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ आरती की और भगवान गणेश से उनके अच्छे भविष्य की प्रार्थना की। उनके घर में गणपति बैठाने की परंपरा उनकी मां के समय से चली आ रही है।

सलमान खान अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बने हैं। इस दौरान उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया और भगवान को फूल अर्पण किए। एंटीलिया में हुए गणपति सेलिब्रेशन की शुरुआत में राधिका मर्चेंट ने भक्तिमय प्रस्तुति दी।

Related Posts

DP World Nava Raipur Open 2026 : CM साय ने किया ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ की नई पहचान बनेगा CG

मुख्यमंत्री ने किया ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ में हाथ आजमाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, मुख्यमंत्री ने कहा – नवा रायपुर ओपन बनेगा छत्तीसगढ़…

Continue reading
Supreme Court’s approval on High Court order : CG में कॉन्स्टेबल अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ

सुप्रीम-कोर्ट ने सरकार की SLP खारिज की; 2017 में 2259 पदों पर निकली थी भर्ती शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Supreme Court’s approval on High Court order )छत्तीसगढ़ में साल 2017 की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Service Pledge Campaign : PM का बर्थडे, जलेंगे 40 लाख दीये, नाराज कांग्रेस बोली समस्याएं दूर नहीं होंगी

Service Pledge Campaign : PM का बर्थडे, जलेंगे 40 लाख दीये, नाराज कांग्रेस बोली समस्याएं दूर नहीं होंगी

CGPSC 2025 : इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को झटका

CGPSC 2025 : इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को झटका

DP World Nava Raipur Open 2026 : CM साय ने किया ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ की नई पहचान बनेगा CG

DP World Nava Raipur Open 2026 : CM साय ने किया ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ की नई पहचान बनेगा CG

Supreme Court’s approval on High Court order : CG में कॉन्स्टेबल अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ

Supreme Court’s approval on High Court order : CG में कॉन्स्टेबल अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ

Bollywood’s Ganpati Festival : सेलिब्रिटीज की गणेश भक्ति देखने लायक…

Bollywood’s Ganpati Festival : सेलिब्रिटीज की गणेश भक्ति देखने लायक…

LIVE: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर सियासी संग्राम, विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने

LIVE: रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास पर सियासी संग्राम, विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने