50 Missing Person Cases in Raipur : लापता 50 मामलों में 39 मिले 11 की जोरशोर से तलाश

पुलिस जांच में दावा अपराध या अनहोनी नहीं पारिवारिक नाराजगी और प्रेम संबंध समेत अलग-अलग कारणों से घर छोड़कर गए

शहर सत्ता/रायपुर। (50 Missing Person Cases in Raipur)राजधानी रायपुर से गुमशुदगी और लापता 50 मामलों में 39 लोग मिले 11 की पुलिस जोरशोर से तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि बाकी 11 लोगों की तलाश जारी है। उनकी जानकारी जुटाई जा रही है और परिजनों के संपर्क में रहकर पतासाजी की जा रही है। पुलिस की जांच में लोगों के लापता होने के अलग-अलग कारण सामने आए हैं। कुछ लोग काम की तलाश में दूसरे शहर चले गए थे, तो कुछ पारिवारिक नाराजगी के चलते घर छोड़कर चले गए। कुछ मामलों में मानसिक अस्वस्थता के कारण लोग परिवार से बिछड़ गए। वहीं, प्रेम संबंध के चलते घर छोड़ने और विवाह करने के मामले भी सामने आए हैं।

रायपुर में लापता लोगों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 39 लोगों को खोजकर उनके परिजनों से मिलवाया है। सेंट्रल जोन के 7 थानों में दर्ज 50 गुमशुदगी के मामलों में से 11 लोगों की तलाश अभी बाकी है। पुलिस के मुताबिक, अब तक मिले सभी 39 लोगों से पूछताछ और जांच में किसी के साथ अपराध या अनहोनी होने की बात सामने नहीं आई है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में यह अभियान DCP तारकेश्वर पटेल के निर्देशन और एडिशनल DCP विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में चलाया गया। पुलिस टीमों ने अलग-अलग मामलों में लगातार जांच और पतासाजी की। साथ ही परिजनों से संपर्क कर लापता लोगों का पता लगाया। 30 अक्टूबर तक पुलिस 39 लोगों को खोजकर उनके परिवारों तक पहुंचाने में कामयाब रही है।

पुलिस ने अपुष्ट सूचनाएं साझा नहीं करने की अपील

पुलिस ने बताया कि बाकी 11 लोगों की तलाश जारी है। उनकी जानकारी जुटाई जा रही है और परिजनों के संपर्क में रहकर पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि 22 मई 2026 के बाद मिली गुमशुदगी की सूचनाओं पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार भारतीय न्याय संहिता के तहत FIR दर्ज की जा रही है। FIR दर्ज होने का मतलब यह नहीं है कि अपहरण या कोई दूसरा अपराध हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपुष्ट सूचनाएं साझा नहीं करने की अपील की है।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

रायपुर प्रेस क्लब में आकाशवाणी के उपनिदेशक को भावभीनी श्रद्धांजलि, पत्रकारों ने साझा कीं आत्मीय स्मृतियां, खबरों की गहरी समझ, मधुर आवाज और चुटीले अंदाज के लिए हमेशा याद आएंगे…

Continue reading
Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

त्यौहारों के मद्देनजर रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा ने जाम से निपटने ट्रैफिक वार्डन तैनाती, चोरी और उठाईगिरी की घटनाओं को रोकने गश्त और चेकिंग बढ़ाने के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

50 Missing Person Cases in Raipur : लापता 50 मामलों में 39 मिले 11 की जोरशोर से तलाश

50 Missing Person Cases in Raipur : लापता 50 मामलों में 39 मिले 11 की जोरशोर से तलाश

Sudhanshu Trivedi said : भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए

Sudhanshu Trivedi said : भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए

Raipur Police : राज्योत्सव और दीपावली के मद्देनजर शहर की सुरक्षा चाकचौबंद

Raipur Police : राज्योत्सव और दीपावली के मद्देनजर शहर की सुरक्षा चाकचौबंद

Census of India 2027 : दूसरा फेज 25 जनवरी से शुरू होगा, 95 साल बाद जाति पूछी जाएगी

Census of India 2027 :  दूसरा फेज 25 जनवरी से शुरू होगा, 95 साल बाद जाति पूछी जाएगी