Sudhanshu Trivedi said : भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए

रायपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राहुल गांधी, कांग्रेस और SIR को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर जवाब दिया

शहर सत्ता/रायपुर। (Sudhanshu Trivedi said)शुक्रवार को रायपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत का मजबूत होना कई ताकतों को पसंद नहीं, ‘दिमागी नक्सल’ दिल्ली में बैठ गए हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हो गया है, लेकिन दिमागी नक्सल दिल्ली में बैठ गए हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और तेजी से एक मजबूत देश के रूप में उभर रहा है। यह बात दुनिया की कई ताकतों को पसंद नहीं आ रही है। इसलिए देश में तरह-तरह के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनकी इच्छा के मुताबिक फैसला नहीं होता, तो उनका व्यवहार सामने आ जाता है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस अपने ही कार्यकर्ताओं की भूमिका पर सवाल उठा रही है? अगर जिला और प्रदेश स्तर के नेताओं ने समय पर आपत्ति दर्ज नहीं कराई, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए त्रिवेदी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बीएलओ तीन बार घर जाते हैं। इस प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए राजनीतिक दल भी अपने एजेंट नियुक्त करते हैं। देशभर में ऐसे एजेंटों की संख्या करीब 22 लाख है।

45 दिन तक आपत्ति दर्ज कराने का समय

सुधांशु त्रिवेदी बोले चुनाव परिणाम आए अभी 15 दिन ही हुए हैं, जबकि आपत्ति दर्ज कराने के लिए 45 दिन का समय दिया गया है। कांग्रेस को इस अवधि का इंतजार करना चाहिए या भ्रामक प्रचार करना चाहिए, यह उसे तय करना होगा।

पहले EVM, अब वोटर लिस्ट पर उठा रहे सवाल

त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पहले ईवीएम पर सवाल उठाती थी और अब मतदाता सूची पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि देश में अराजकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की नीति ‘बांटो और राज करो’ की थी, जबकि कांग्रेस ‘बांटो और बर्बाद करो’ की नीति पर चल रही है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Raipur Police : राज्योत्सव और दीपावली के मद्देनजर शहर की सुरक्षा चाकचौबंद

शुक्रवार शाम 7 से रात 10 बजे तक कमिश्नरेट के नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट जोन में 36 जगह नाकेबंदी, जांच अभियान भी शुरू शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police)1 नवंबर को होने…

Continue reading
Census of India 2027 : दूसरा फेज 25 जनवरी से शुरू होगा, 95 साल बाद जाति पूछी जाएगी

देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, यूपी-पंजाब समेत 5 चुनावी राज्यों में फिलहाल नहीं, देश के बकाया स्थानों में 25 जनवरी से 28 फरवरी तक जनगणना शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Census…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

50 Missing Person Cases in Raipur : लापता 50 मामलों में 39 मिले 11 की जोरशोर से तलाश