Rakhi Celebration At CM HOUSE : ‘सुशासन’ के माथे पर बहनों ने लगाया गारंटी का तिलक

सीएम हाउस में मनाई गई राखी, पिंक दीदी, मितानिन दीदी समेत सैकड़ों बहनों ने बांधी मुख्यमंत्री साय को राखी

शहर सत्ता/रायपुर। (Rakhi Celebration At CM HOUSE)मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आई मां, बहनों और दीदियों समेत कई बहनों ने सुशासन के माथे पर अपनी गारंटी का तिलक लगाया और CM की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इनमें महिला पत्रकार, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा दीदी, दिव्यांग महिलाएं और विभिन्न समाजों की प्रतिनिधि शामिल थीं।

मुख्यमंत्री निवास में शुक्रवार को रक्षाबंधन के दौरान एक पल ऐसा भी आया, जिसने पूरे माहौल को भावुक कर दिया। शहीद कर्नल अशोक कुमार दुबे की पत्नी सरला दुबे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कलाई पर राखी बांधी।

राखी बंधवाने के बाद सीएम साय ने इसे अपने लिए खास और गौरवपूर्ण क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्नल अशोक कुमार दुबे छत्तीसगढ़ से सेना में शामिल होने वाले पहले जवान थे। उनकी पत्नी से राखी बंधवाना उनके लिए सिर्फ रक्षाबंधन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान जताने का मौका भी था।

CM बोले- बहनों का स्नेह मेरे लिए अनमोल

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों से आई बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश की महिलाओं के लिए और ज्यादा समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े आंकड़े भी बताए।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से करीब 68 लाख महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। रक्षाबंधन को देखते हुए 31वीं किस्त की 631 करोड़ रुपए से अधिक की राशि 25 अगस्त को खातों में भेजी गई थी। साय ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ को 8 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य मिला था, लेकिन पिछले दो वर्षों में प्रदेश में 13.85 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति, कुनकुरी और जशपुर में बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां, अटल विहार योजना के तहत 51.48 करोड़…

Continue reading
Amit Shah hits back : अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही

राहुल के नेतृत्व में 2029 का चुनाव भी हारेगी; विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पहला बयान शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Amit Shah hits back)देश भर में SIR और चुनाव आयोग के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

CG Housing & Infrastructure Development Board : अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी आधुनिक आवासीय कॉलोनियां

Amit Shah hits back : अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही

Amit Shah hits back : अमित शाह बोले- SIR 2024 में आया, कांग्रेस पहले से हार रही

Department of Food & Drug Administration : एक्शन में फ़ूड डिपार्टमेंट, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट

Department of Food & Drug Administration : एक्शन में फ़ूड डिपार्टमेंट, खराब एवं कालातीत सामग्री कराई गई नष्ट

Food & Drug Administration Department : मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं की जांच

Food & Drug Administration Department : मित्तल कैंसर हॉस्पिटल में कैंसररोधी दवाओं की जांच

Forest Development Corporation : वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया प्रशिक्षण

Forest Development Corporation : वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया प्रशिक्षण

Cockroach Janata Party : जंतर-मंतर में जबरन घुसने पर CJP लीडर के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन

Cockroach Janata Party : जंतर-मंतर में जबरन घुसने पर CJP लीडर के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन