Iran & The United States : ईरान की थी नजरें, अच्छा हुआ ट्रंप ने ऐन वक्त पर प्लेन बदल लिया

ईरान को पता था ट्रम्प तुर्किए में कहां रुके हैं, बिल्डिंग के फ्लोर की भी जानकारी थी, सुरक्षा एजेंसियों ने आखिरी वक्त पर प्लेन बदला

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Iran & The United States )अमेरिकी इंटेलिजेंस का आकलन है कि ईरान की थी नजरें, अच्छा हुआ ट्रंप ने ऐन वक्त पर प्लेन बदल लिया। ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनका फ्लोर भी पता था। इसे ट्रम्प की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना गया। इसके बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी पूरी यात्रा का प्लान बदल दिया और उन्हें दूसरे विमान से रवाना किया।

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की लोकेशन तक ईरानी एजेंट पहुंच गए थे। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ प्लेन बदलकर तुर्किये की यात्रा की। वहीं, विदेश मंत्री मार्को रूबियो और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ट्रम्प के साथ जाने के बजाय पहले प्लेन से गए, ताकि प्रेसिडेंट के साथ कोई हादसा हो जाए तो अमेरिका में सत्ता संभालने की व्यवस्था बनी रहे। 11 अगस्त को ट्रम्प ने भी इस घटना की पुष्टि की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस विमान से वे तुर्किये पहुंचे थे, उसी पर हमले का सबसे ज्यादा खतरा था।

ट्रम्प पर खतरे की जानकारी मिली

0 रिपोर्ट में दावा किया गया कि ट्रम्प को ले जाने वाले किसी भी विमान पर जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल से हमला किया जा सकता था।

0 अमेरिकी इंटेलिजेंस को पता चला कि नाटो समिट के आसपास एक व्यक्ति को कंधे से दागी जाने वाली मिसाइल के साथ भी देखा गया था।

0 इसके बाद सीक्रेट सर्विस और सीनियर अधिकारियों ने ट्रम्प को तुर्किये से निकालने के लिए ऑपरेशन तैयार किया।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

दो दिनी प्रवास पर आते ही कांग्रेस दिग्गजों के साथ नए प्रदेश प्रभारी भगत का मंथन शुरू, रायपुर पहुँचते ही आला नेताओं से की चर्चा फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिडिया…

Continue reading
Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

वोट चोरी के आरोप पर CM साय का कांग्रेस और राहुल गांधी को करारा जवाब, कहा- राहुल गांधी देशद्रोही आचरण पर उतारू; चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Shaharsatta (28 Sep to 04 Oct 2026)

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Chhattisgarh State Congress In-charge Sukhdev Bhagat : दिखी भगत की भक्ति और कांग्रेस की शक्ति

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

Election Commission of India : CM साय बोले ‘राहुल’ को चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा नहीं तो सांसदी छोड़ें

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

RaipurThreat Call Issued : कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

Indira Gandhi Agricultural University : देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी-शोधकर्ता और स्टूडेंट करेंगे शिरकत

Indira Gandhi Agricultural University : देशभर से 1000 से अधिक उद्यमी-शोधकर्ता और स्टूडेंट करेंगे शिरकत

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम