Balrampur & Ramanujganj : बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर

मंत्री रामविचार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की रामानुजगंज में रेल सुविधा की मांग, हजारों यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत। मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में की मुलाकात

शहर सत्ता/रायपुर। (Balrampur & Ramanujganj)आदिम जाति और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लोगों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग को प्रमुखता से उठाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने मांग पत्र प्रेषित कर बलरामपुर जिला मुख्यालय में शीघ्र रेलवे रिजर्वेशन काउंटर प्रारंभ कराने का आग्रह किया है। मंत्री रामविचार नेताम की मांग पर केन्द्रीय रेल मंत्री ने सहमति प्रदान करते हुए जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। रेल्वे काउंटर बनने से हजारों यात्रों को राहत मिलेगी।

मंत्री श्री नेताम ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से आम नागरिकों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा मरीजों सहित हजारों यात्रियों को टिकट आरक्षण के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि होती है तथा आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से जिले में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर खोलने की मांग लगातार की जा रही है। जनसंख्या, बढ़ती यात्रा आवश्यकताओं तथा क्षेत्रीय विकास को देखते हुए अब यह सुविधा उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

श्री नेताम ने केंद्रीय रेल मंत्री से आग्रह किया है कि जनहित एवं जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बलरामपुर जिला मुख्यालय में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर खोले जाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। इससे जिले के हजारों यात्रियों को बेहतर रेलवे सेवाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें आरक्षण के लिए दूर-दराज के शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Hareli Tihar Folk Festival at the CM House : हरेली तिहार में CM हाउस में बिखरी परंपरा की हरियाली

मुख्यमंत्री साय ने की हल-नांगर की पूजा, रमन सिंह बोले-किसानों की खुशहाली से ही प्रदेश की तरक्की, सीएम-हाउस में लोक संस्कृति की झलक शहर सत्ता/रायपुर। (Hareli Tihar Folk Festival at…

Independence Day Welcome Ceremony : ‘एट होम’ में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा और मध्य प्रदेश की विशेष प्रस्तुति

राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ की लोक एवं जनजातीय विरासत की विशेष प्रस्तुति, राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी गेंड़ी और गौर मड़िया नृत्य के साथ बस्तर की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Hareli Tihar Folk Festival at the CM House : हरेली तिहार में CM हाउस में बिखरी परंपरा की हरियाली

Hareli Tihar Folk Festival at the CM House : हरेली तिहार में CM हाउस में बिखरी परंपरा की हरियाली

Independence Day Welcome Ceremony : ‘एट होम’ में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा और मध्य प्रदेश की विशेष प्रस्तुति

Independence Day Welcome Ceremony : ‘एट होम’ में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा और मध्य प्रदेश की विशेष प्रस्तुति

Balrampur & Ramanujganj : बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर

Balrampur & Ramanujganj : बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर

Iran & The United States : ईरान की थी नजरें, अच्छा हुआ ट्रंप ने ऐन वक्त पर प्लेन बदल लिया

Iran & The United States : ईरान की थी नजरें, अच्छा हुआ ट्रंप ने ऐन वक्त पर प्लेन बदल लिया

Sukma District Administration : बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का बनेगा आयुष्मान कार्ड

Sukma District Administration : बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का बनेगा आयुष्मान कार्ड

ED arrests Congress leader Ramgopal. : 3400 करोड़ का शराब घोटाला, 5 दिनों की कस्टडी मिली

ED arrests Congress leader Ramgopal. : 3400 करोड़ का शराब घोटाला,  5 दिनों की कस्टडी मिली