Syrian court : सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति असद ममेरे भाई अतीफ को सुनाई सजा

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और ममेरे भाई अतीफ नजीब लाखों लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया, पुतिन सरकार ने दोनों को शरण दी हुई है, दोनों की गैरमौजूदगी में सजा सुनाई गई।

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Syrian court )सीरिया की एक अदालत ने मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई माहेर अल-असद को फांसी की सजा सुनाई। दोनों को गृहयुद्ध के दौरान लाखों लोगों की हत्या और अत्याचार के मामलों में दोषी ठहराया गया। इसी मामले में बशर अल-असद के मामा के बेटे अतीफ नजीब को भी फांसी की सजा सुनाई गई। अतीफ नजीब को जनवरी 2025 में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें मंगलवार को कैदी की वर्दी पहनाकर पिंजरे में कोर्ट लाया गया। बशर और माहेर दिसंबर 2024 में सरकार गिरने के बाद रूस भाग गए थे। पुतिन सरकार ने उन्हें शरण दी हुई है। दोनों की गैरमौजूदगी में सजा सुनाई गई।

अतीफ नजीब सीरियाई सेना में ब्रिगेडियर जनरल रह चुके हैं। 2011 में वे दारा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा शाखा के प्रमुख थे। वह असद सरकार के सबसे बड़े अधिकारियों में से एक हैं, जिन पर अदालत में मुकदमा चला। अतीफ पर आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया था। आदेश के बाद सीरिया में विरोध प्रदर्शन और उग्र हो गया। देश में गृहयुद्ध शुरू हो गया जो 2024 तक चलता रहा। इसमें करीब 5 लाख लोगों की मौत हुई।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Notification Issued in Chhattisgarh : पार्षद पति-पुत्र और परिजन नहीं महिला पार्षद खुद करेंगी काम

चुनाव महिला जीतीं तो काम भी वही करेंगी, नगरीय निकायों में शासन ने नियम बदले, अब रिश्तेदारों को प्रतिनिधि बनाने पर रोक शहर सत्ता/रायपुर। (Notification Issued in Chhattisgarh)सरकार ने राजपत्र…

Jhiram Ghati Naxal Attack Case : 10 अगस्त को अंतिम बहस, फैसले की घडी नजदीक

झीरम मामले में 101 गवाहों के बयान तथा दस्तावेजी साक्ष्यों के बाद सुनवाई अंतिम चरण में, 10 अगस्त को अंतिम बहस के बाद न्यायलय फैसला सुरक्षित रख सकता है शहर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

ED arrests Congress leader Ramgopal. : 3400 करोड़ का शराब घोटाला, 5 दिनों की कस्टडी मिली

ED arrests Congress leader Ramgopal. : 3400 करोड़ का शराब घोटाला,  5 दिनों की कस्टडी मिली

Syrian court : सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति असद ममेरे भाई अतीफ को सुनाई सजा

Syrian court : सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति असद  ममेरे भाई अतीफ को सुनाई सजा

Chhattisgarh Tourism Department : देशभर के टूर ऑपरेटर्स ने देखा छत्तीसगढ़ का पर्यटन वैभव

Chhattisgarh Tourism Department : देशभर के टूर ऑपरेटर्स ने देखा छत्तीसगढ़ का पर्यटन वैभव

Bastar Dussehra Festival : विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पाट जात्रा पूजा विधान कल से शुरू होगा

Bastar Dussehra Festival : विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पाट जात्रा पूजा विधान कल से शुरू होगा

Kumar Dilip Singh Judeo Sanatan Foundation : प्रबल ने की सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा फिर कराई 500 की घर वापसी

Kumar Dilip Singh Judeo Sanatan Foundation : प्रबल ने की सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा फिर कराई 500 की घर वापसी

Chhattisgarhi Culture & Tradition : टंक राम वर्मा के ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज

Chhattisgarhi Culture & Tradition : टंक राम वर्मा के ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज