Notification Issued in Chhattisgarh : पार्षद पति-पुत्र और परिजन नहीं महिला पार्षद खुद करेंगी काम

चुनाव महिला जीतीं तो काम भी वही करेंगी, नगरीय निकायों में शासन ने नियम बदले, अब रिश्तेदारों को प्रतिनिधि बनाने पर रोक

शहर सत्ता/रायपुर। (Notification Issued in Chhattisgarh)सरकार ने राजपत्र में अधिसूचना जारी कर नियम में यह नया प्रावधान जोड़ा है। नए नियम के मुताबिक महिला जनप्रतिनिधि के पति, पुत्र-पुत्री, भाई-बहन या किसी अन्य करीबी रिश्तेदार को उनके प्रतिनिधि या समन्वयक नहीं बनाया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ में अब महिला पार्षद चुनी गईं तो उनके पति या परिवार के दूसरे सदस्य उनके नाम पर काम नहीं चला सकेंगे।

राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में ‘पार्षद पति’ और परिवार के जरिए प्रतिनिधित्व की व्यवस्था पर रोक लगा दी है। सरकार ने पुराने नियम 3 के बाद नया नियम 4 जोड़ा है। इसमें साफ किया गया है कि अगर किसी नगरीय निकाय में कोई महिला जनप्रतिनिधि चुनाव जीतती हैं, तो उनके परिवार का कोई सदस्य उनके नाम पर प्रतिनिधि बनकर काम नहीं कर सकेगा।

अधिसूचना में आदेश स्पष्ट

अधिसूचना में साफ किया गया है कि किसी भी नगरीय निकाय में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि के पति, पुत्र, पुत्री, भाई, बहन या किसी अन्य निकट पारिवारिक सदस्य या नातेदार को उनके परोक्ष प्रतिनिधि या समन्वयक व्यक्ति के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा। नगरीय प्रशासन विभाग ने 2022 में बनाए गए प्रतिनिधि नामांकन से जुड़े नियमों में बदलाव किया है।

कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- मजबूरी में लेना पड़ा फैसला

वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सत्ता दल के लोग ही अपनी पत्नियों की जगह सरकारी बैठकों में शामिल हो रहे हैं। इन्होंने आदेश तो जारी किया है, लेकिन मुझे नहीं लगता इसका फर्क पड़ेगा।

महिला सशक्तिकरण के लिए नितांत आवश्यक निर्णय

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने अधिसूचना जारी होने पर इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब महिला जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र से जुड़े फैसले खुद लेंगी। वे बैठकों में खुद शामिल होंगी और अपने क्षेत्र की कार्ययोजना भी तैयार करेंगी। उन्होंने कहा कि अब तक कई जगह ‘एसपी पति’, ‘जेपी पति’ और ‘पार्षद पति’ जैसे संबोधन सुनने को मिलते थे। अब महिला जनप्रतिनिधि खुद अपने पद की जिम्मेदारी निभाएंगी।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

E-Malkhana System in Raipur Police : अब राजधानी रायपुर पुलिस ‘डंडा’ टेक नहीं ‘हाईटेक’

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(IPS) अमित तुकाराम कांबले ने किया थाना पंडरी एवं थाना उरला में ई-मालखाना प्रणाली का भव्य शुभारंभ शहर सत्ता/रायपुर। (E-Malkhana System in Raipur Police)पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने…

Raipur Turns Tricolour : तीन रंगों में रंगा रायपुर, तिरंगा लेकर निकले बच्चे-बड़े

रायपुर में तिरंगा लेकर निकले लोगों पर की गई पुष्प वर्षा, कलाकारों ने किया डांस, कांग्रेस बोली – BJP तीन रंगों को अशुभ मानती थी शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Turns Tricolour)रायपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

E-Malkhana System in Raipur Police : अब राजधानी रायपुर पुलिस ‘डंडा’ टेक नहीं ‘हाईटेक’

E-Malkhana System in Raipur Police : अब राजधानी रायपुर पुलिस ‘डंडा’ टेक नहीं ‘हाईटेक’

Raipur Turns Tricolour : तीन रंगों में रंगा रायपुर, तिरंगा लेकर निकले बच्चे-बड़े

Raipur Turns Tricolour : तीन रंगों में रंगा रायपुर, तिरंगा लेकर निकले बच्चे-बड़े

Notification Issued in Chhattisgarh : पार्षद पति-पुत्र और परिजन नहीं महिला पार्षद खुद करेंगी काम

Notification Issued in Chhattisgarh : पार्षद पति-पुत्र और परिजन नहीं महिला पार्षद खुद करेंगी काम

80th Independence Day : CM विष्णु रायपुर में तो डॉ. रमन नांदगांव में फहराएंगे तिरंगा

80th Independence Day : CM विष्णु रायपुर में तो डॉ. रमन नांदगांव में फहराएंगे तिरंगा

Alert in Raipur ahead of Independence Day : 43 जगह नाकेबंदी, 3 घंटे गाड़ियों की सघन जांच

Alert in Raipur ahead of Independence Day : 43 जगह नाकेबंदी, 3 घंटे गाड़ियों की सघन जांच

Shaharsatta (10 Aug to 16 Aug 2026)

Shaharsatta (10 Aug to 16 Aug 2026)