रायपुर में तिरंगा लेकर निकले लोगों पर की गई पुष्प वर्षा, कलाकारों ने किया डांस, कांग्रेस बोली – BJP तीन रंगों को अशुभ मानती थी
शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Turns Tricolour)रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से निकली तिरंगा यात्रा सुभाष स्टेडियम पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

यात्रा से पहले इंडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया, वहीं पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने नृत्य कर माहौल में उत्साह बढ़ाया। यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसाए गए। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए रास्ते में कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते नजर आए।

वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी तिरंगा के तीन रंगों को अशुभ मानती थी। 52 सालों तक RSS कार्यकाल में तिरंगा नहीं फहराया गया।






