Chhattisgarh’s Political Diwali : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री, मंत्री सांसद का दिवाली सेलिब्रेशन

सीएम ने जशपुर, भूपेश बघेल ने कुरुदाडीह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव ने मनाई दिवाली, छत्तीसगढ़ में नेताओं ने परिवार और कार्यकर्ताओं संग सेलिब्रेट किया त्योहार, सोशल मीडिया पर दी बधाई

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh’s Political Diwali)छत्तीसगढ़ के राजनेताओं ने दीपावली का त्यौहार अपने गृहक्षेत्र में मनाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुरुदाडीह में दिवाली मनाई। वहीँ छत्तीसगढ़ में नेताओं ने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ त्योहार मनाया। ज्यादातर ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए अपनी दिवाली फोटो भी शेयर किये। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निवास पर पत्नी के साथ पूजा-अर्चना कर दीप जलाए।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरुदाडीह में पूरे परिवार के साथ मां लक्ष्मी की पूजा की। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा में पूजा-पाठ के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ बगिया निवास में दीप जलाकर दीपावली मनाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दीपावली का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की जीत का संदेश देता है। यह पर्व हमें सद्भावना, सकारात्मकता और सभी के कल्याण के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की कृपा से हर घर में सुख का उजाला फैले और सभी को अच्छा स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि मिले।

सांसद बृजमोहन ने परिवार के साथ मनाई दीपावली

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दीपावली का त्योहार परिवार के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों के साथ मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की। उन्होंने दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की और सोशल मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गुरु खुशवंत साहेब ने भंडारपुरी धाम में मनाई दिवाली

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दीपावली पर पवित्र भंडारपुरी धाम में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गुरु घासीदास बाबा के सत्य, मानवता और समरसता के संदेशों को आत्मसात करते हुए प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने परिवार के साथ की पूजा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली का त्योहार परिवार के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों के साथ मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की। डिप्टी सीएम साव ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा कार्यालय में मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कवर्धा सहित पूरे प्रदेश की खुशहाली की कामना की और पार्टी कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कवर्धा स्थित उनके निवास पर निषाद समाज के लोगों ने पारंपरिक शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। समाज के लोग हर साल मछली पकड़ने के जाल लेकर उनके निवास पहुंचते हैं और अपनी परंपरा के अनुसार मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Sonia Gandhi’s book : बिना किसी तामझाम के ‘बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग आज

सोनिया का दावा है- कुछ तमाशा जरूर होगा, बिना किसी फंक्शन और तामझाम के सीधे दुकानों पर मिलेगी किताब शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Sonia Gandhi’s book)सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ…

Continue reading
Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय पैरा तीरंदाज तोमन कुमार शहर सत्ता/रायपुर। (Para Asian Championships 2026)जापान में सम्पन्न हुई पैरा एशियन चैम्पियनशिप 2026 में देश के लिए स्वर्ण…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Sonia Gandhi’s book : बिना किसी तामझाम के ‘बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग आज

Sonia Gandhi’s book : बिना किसी तामझाम के ‘बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव’ की लॉन्चिंग आज

Chhattisgarh’s Political Diwali : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री, मंत्री सांसद का दिवाली सेलिब्रेशन

Chhattisgarh’s Political Diwali : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री, मंत्री  सांसद का दिवाली सेलिब्रेशन

Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

Para Asian Championships 2026 : पैरा तीरंदाज स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार का राजधानी में स्वागत

State temperature on Diwali day : रात रही सर्द, छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान

State temperature on Diwali day : रात रही सर्द, छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Emergency Services During Diwali : बिजली-शिकायतों के लिए 15 केंद्र, 4 अस्पतालों में 40 बेड

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला

Opposition to Hindus in America : ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला