E-Malkhana System in Raipur Police : अब राजधानी रायपुर पुलिस ‘डंडा’ टेक नहीं ‘हाईटेक’

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(IPS) अमित तुकाराम कांबले ने किया थाना पंडरी एवं थाना उरला में ई-मालखाना प्रणाली का भव्य शुभारंभ

शहर सत्ता/रायपुर। (E-Malkhana System in Raipur Police)पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद से ही धीरे-धीरे जिला पुलिस फ़ोर्स आधुनिक और तकनीकि रूप से अपडेट हो रही है। थाना पंडरी एवं थाना उरला में ई-मालखाना प्रणाली शुरू होते ही रायपुर पुलिस डंडा टेक से हाई टेक सिस्टम वाली बन गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(IPS) अमित तुकाराम कांबले ने थाना पंडरी एवं थाना उरला में ई-मालखाना प्रणाली का भव्य शुभारंभ किया। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को आधुनिक, तकनीक आधारित एवं अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा सकता है।

DCP North Zone दीपमाला कश्यप और ADCP North Zone आदित्य पांडे के मुताबिक उत्तर जोन के थानों में पुलिसिंग को तकनीक आधारित एवं अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। दोनों अधिकारीयों ने कहा इससे जप्त माल की चेन ऑफ कस्टडी सुदृढ़ होगी और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं दक्षता बढ़ेगी। ई-मालखाना प्रणाली से जप्त माल-मशरूका का डिजिटल रिकॉर्ड, सुरक्षित रख-रखाव एवं आवक-जावक की प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगी।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा चरणबद्ध रूप से विभिन्न थानों में ई-मालखाना प्रणाली लागू की जा रही है। थाना पंडरी एवं थाना उरला में इसकी शुरुआत इसी क्रम में की गई है। इसका उद्देश्य तकनीक के बेहतर उपयोग के माध्यम से जप्त माल के सुरक्षित, वैज्ञानिक एवं पारदर्शी प्रबंधन के साथ पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक आधुनिक, प्रभावी एवं जवाबदेह बनाना है।

थाना पंडरी एवं थाना उरला में ई-मालखाना प्रणाली के शुभारंभ मौके पर पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन आदित्य पांडे (रा.पु.से.), सहायक पुलिस आयुक्त पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर (रा.पु.से.), सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा (रा.पु.से.), थाना प्रभारी पंडरी निरीक्षक परेश पांडे, थाना प्रभारी उरला निरीक्षक रोहित मालेकर सहित थाना पंडरी एवं थाना उरला के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

जन भागीदारी से स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, रायपुर मंडल में 23 एवं 24 सितम्बर को कचरा पृथक्करण “अब दो नहीं, चार” में, होम कम्पोस्टिंग एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली…

Continue reading
Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की फॉलो-अप बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश शहर सत्ता/रायपुर। (Collector Dr. Gaurav Singh)कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प