Chhattisgarhi Culture & Tradition : टंक राम वर्मा के ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज

कल नवा रायपुर में बिखरेगी लोक-संस्कृति की छटा, हरेली और गृह प्रवेश के दोहरे उत्सव में जुटेगा प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarhi Culture & Tradition)छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के पावन अवसर पर नवा रायपुर में एक भव्य और गरिमामय आयोजन होने जा रहा है। राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा द्वारा आयोजित इस विशेष ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित शासन और संगठन का शीर्ष नेतृत्व शिरकत करेगा।

बुधवार 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक नवा रायपुर के सेक्टर 24 के एम-12 स्थित आवास परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की गरिमामयी मौजूदगी रहेगी।

​छत्तीसगढ़ में हरेली पर्व का विशेष धार्मिक और कृषि महत्व है। इस दिन किसान अपने हल-नागर और कृषि औजारों की पूजा कर अच्छी फसल व राज्य की सुख- समृद्धि की कामना करते हैं। गृह प्रवेश और हरेली के इस दोहरे शुभ अवसर पर मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों और शुभचिंतकों को सहर्ष ‘नेवता’ (निमंत्रण) भेजकर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी पकवानों और लोक-संस्कृति के इस उल्लास में शामिल होने का आग्रह किया है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

जन भागीदारी से स्वच्छता अभियान को मिलेगा नया आयाम, रायपुर मंडल में 23 एवं 24 सितम्बर को कचरा पृथक्करण “अब दो नहीं, चार” में, होम कम्पोस्टिंग एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली…

Continue reading
Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

JDA ने कहा- बॉन्ड खत्म हो, मांग पूरी नहीं हुई तो 28 से इमरजेंसी भी बंद करेंगे, JDA प्रेसिडेंट बोले; स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई चर्चा के बाद अब डॉक्टर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

In the Raipur Railway Division : रेल मंडल में 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की रहेगी धूम

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Collector Dr. Gaurav Singh : किसान सम्मान निधि योजना और नागरिक सुविधाओं की ली जानकारी

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

Chhattisgarh Junior Doctors’ Strike : OPD बंद, लेकिन धरना स्थल पर मरीजों का इलाज

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

46th foundation day : ‘संकेत साहित्य रत्न’ सम्मान से डॉ. कुँवर वीर सिंह मार्तण्ड को नवाज़ा गया

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Recruitment in Sports Quota : CRPF में स्पोर्ट्स कोटा से 521 पदों पर होगी भर्ती

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प

Under Project Dadhichi : MLA अनुज ने अंगदान तो रायपुर कलेक्टर ने सपत्निक देहदान का लिया संकल्प