Chhattisgarh Naxal-free : पहली बार बस्तर के 92 गांवों में लहराएगा तिरंगा

500 से ज्यादा स्कूल और चौक-चौराहों का के नाम पर होगा, रायपुर में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Naxal-free)माओवाद और नक्सलवाद के खौफ से त्रस्त रहा छत्तीसगढ़ का बस्तर अब नक्सलमुक्त है। नक्सल हिंसा के दौर में जहां आज़ादी के बाद से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नहीं फहराया गया इस बार ऐसे 92 गांवों में 15 अगस्त को पहली बार तिरंगा लहराया जायेगा। बीजापुर में 33 और सुकमा के 50 गांवों समेत नारायणपुर के 9 गांव में तिरंगा फहराया जायेगा।

इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बस्तर के 500 से ज्यादा स्कूलों, प्रमुख चौक-चौराहों और सामुदायिक भवनों का नामकरण भी शहीदों के नाम पर किया जायेगा। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव और गृहमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान की रुपरेखा साझा किये।

10 अगस्त को तिरंगा यात्रा

राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव से 10 अगस्त को सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा प्रारम्भ होगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत सभी सांसद, मंत्री और विधायक के अलावा विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स, पूर्व सैनिक, खिलाडी, स्वयंसेवी संस्थाएं, धर्माचार्य भी सामाजिक संगठनों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

20th Job Fair : PM देंगे देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रायपुर में 125 अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे शहर सत्ता/रायपुर।…

Continue reading
Indian Federation of Working Journalists’ Program : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ़ इकबाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

शहर सत्ता/रायपुर। (Indian Federation of Working Journalists’ Program)तात्कालीन मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता में बेहतरीन और लंबा वक़्त बिताने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री आसिफ़ इकबाल को विशाखापट्नम में एक सम्मान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Weekly column ‘Khurchan’ : विकास दौड़ रहा है, रायपुर जाम में खड़ा है…

Weekly column ‘Khurchan’ : विकास दौड़ रहा है, रायपुर जाम में खड़ा है…

Shaharsatta (21 Sep to 27 Sep 2026)

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

100% tariff from America : भारत की मुश्किल बढ़ी, ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी

Terrorist Explosives In The Mosque : पाकिस्तान में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 16 मौतें