सीएम विष्णुदेव साय ने 5 करोड़ की सहायता की घोषणा, इस साल बाढ़ से संबंधित घटनाओं में अब तक 99 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1.47 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं
शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Will Help Assam)असम में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बातचीत कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। असम में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बातचीत कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने असम के लोगों के प्रति एकजुटता जताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पांच करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।
बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या के लिहाज से गोलाघाट सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बना हुआ है। यहां 61,735 लोग बाढ़ की चपेट में हैं। इसके बाद शिवसागर में 43,492 और जोरहाट में 24,283 लोग प्रभावित बताए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले दिन की तुलना में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या में कुछ कमी आई है। शुक्रवार को राज्य के 13 जिले बाढ़ प्रभावित थे और प्रभावित आबादी 1.55 लाख से अधिक थी।





