Rotary Club of Raipur Elegance : सावन-तीज में “म्हारी संस्कृति, म्हारो गौरव” का आयोजन

क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता, सचिव रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन नेहा जैन ने कहा; आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है

शहर सत्ता/रायपुर। (Rotary Club of Raipur Elegance)रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस द्वारा तीज त्यौहार के उपलक्ष्य मे राजस्थानी संस्कृति, परंपरा एवं सावन-तीज के उल्लास को समर्पित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “म्हारी संस्कृति, म्हारो गौरव” का आयोजन 7 अगस्त को चोकार धानी, रायपुर में किया गया।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना तथा सदस्यों एवं उनके परिवारों को एक सांस्कृतिक मंच पर एकत्रित कर आपसी भाईचारे और आत्मीयता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में पारंपरिक राजस्थानी वातावरण के बीच रंगारंग प्रस्तुतियां, लोक संस्कृति की झलक एवं सावन-तीज के उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान सावन बाजार, घूमर प्रस्तुति, सेल्फी ज़ोन, रील एरिया, राजस्थानी पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद तथा लकी ड्रॉ जैसी आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गयी। उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों के लिए यादगार अनुभव बनें।

क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता, सचिव रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन नेहा जैन ने सभी सदस्यों से पारंपरिक परिधान में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाया।

कार्यक्रम का संदेश है—”सावन की फुहार, तीज की बहार, संस्कृति का श्रृंगार, मिलन का त्योहार।” यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का उत्सव हुआ जिसमें सभी प्रतिभागी संस्कृति और उत्सव के रंगों में सराबोर हुए।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chhattisgarh Naxal-free : पहली बार बस्तर के 92 गांवों में लहराएगा तिरंगा

500 से ज्यादा स्कूल और चौक-चौराहों का के नाम पर होगा, रायपुर में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Naxal-free)माओवाद और नक्सलवाद के…

Raipur District Administration : पंचायतों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने जुटी अफसरों-सरपंचों की पंचायत

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा- ग्राम को अपना समझकर करें कार्य, रायपुर जिले के सरपंचों ने साझा किए नवाचार, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और ग्राम विकास के सफल मॉडल,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh Naxal-free : पहली बार बस्तर के 92 गांवों में लहराएगा तिरंगा

Chhattisgarh Naxal-free : पहली बार बस्तर के 92 गांवों में लहराएगा तिरंगा

Rotary Club of Raipur Elegance : सावन-तीज में “म्हारी संस्कृति, म्हारो गौरव” का आयोजन

Rotary Club of Raipur Elegance : सावन-तीज में “म्हारी संस्कृति, म्हारो गौरव” का आयोजन

Raipur District Administration : पंचायतों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने जुटी अफसरों-सरपंचों की पंचायत

Raipur District Administration : पंचायतों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने जुटी अफसरों-सरपंचों की पंचायत

Railway Development in Chhattisgarh : डबल इंजन सरकार का असर; रेल बजट और रेल विकास की स्पीड भी डबल

Railway Development in Chhattisgarh : डबल इंजन सरकार का असर; रेल बजट और रेल विकास की स्पीड भी डबल

Jhiram Ghati Naxal Attack Case : 10 अगस्त को अंतिम बहस, फैसले की घडी नजदीक

Jhiram Ghati Naxal Attack Case : 10 अगस्त को अंतिम बहस, फैसले की घडी नजदीक

Adani Power Limited : APL के प्लांट के बॉयलर एरिया में हादसा, एक घायल

Adani Power Limited : APL के प्लांट के बॉयलर एरिया में हादसा, एक घायल