Congress spokesperson Vandana Rajput said : भाजपा का गौ रक्षा का दावा खोखला, रोज मर रहीं गौमाता

सरकार ने दस हजार गौठान की जगह मात्र 1400 गौ धाम बनाने का जा रहे, उसमें भी अभी लगभग 64 का ही काम शुरू हुआ है। ऐसे में गाय कहां जाएंगी पखवाड़ेभर में 70 से अधिक बेमौत मारी गईं

शहर सत्ता/रायपुर। (Congress spokesperson Vandana Rajput said)गौठान बंद होने का दुष्प्रभाव सामने आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि गौ रक्षा का दावा करने वाली भाजपा के राज में गौधन और गौमाता का खात्मा हो रहा है। भाजपा की सरकार ने प्रदेश में चल रहे दस हजार से अधिक गौठानों को बंद कर दिया, जिसके कारण राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, बलौदा बाजार सहित अनेक जिलों में पिछले एक पखवाड़े में 70 से अधिक गायो की सड़क पर मौत हुई है। राजनांदगांव में दो दिन पहले 24 गायों की मौत हुई। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में एक गौठान में क्षमता से अधिक गाय होने के कारण दम घुटने से 6 गाय मर गई।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि दस हजार गौठान के जगह मात्र 1400 गौ धाम बनाने का जा रहे, उसमें भी अभी लगभग 64 का ही काम शुरू हुआ है। ऐसे में गाय कहां जाएंगी। गाय सड़कों पर आकर मर रही और उनके कारण सड़क दुर्घटनाएं अलग हो रही और खुले पशु के कारण किसान चराई से परेशान हो रहे। सरकार गायों संरक्षण के मामले में फेल हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि केवल राजनीति करने तथा अपने को तथा कथित हिन्दू धर्म का ठेकेदार बताने गौ-रक्षा की बात करते है, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य से 5 लाख गाये गायब हो गयी या उनको कत्ल खाने भेज दिया गया, यह सवाल अनुत्तरित है। भाजपा की राज्य सरकारे स्लाटर हाउस के लिये लाइसेंस देती है। भाजपा बीफ कंपनी से चंदा लेती है। अब वह गायो को सड़को पर खुला छोड़कर मरवा रही है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chief Minister Vishnu Deo Sai : CM साय ने किया बाबा कर्मेश्वर भगवान शिव रुद्राभिषेक

कर्रा को दी मंगल भवन की सौगात रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की शहर सत्ता/रायपुर/बलरामपुर । (Chief Minister Vishnu Deo Sai)मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Continue reading
Tribal Congress Executive Committee : कांग्रेस की आदिवासी सलाहकार परिषद की बैठक में तय हुआ एजेंडा

आदिवासी कांग्रेस कार्यकारिणी समिति एवं आदिवासी सलाहकार परिषद की बैठक राजीव भवन में संपन्न, आदिवासी हितों और अधिकारों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर की गई की गई विस्तृत चर्चा शहर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Floods in Nepal : अब तक 165 मौतें, 1000 लापता 133 भारतीय भी शामिल

Floods in Nepal : अब तक 165 मौतें, 1000 लापता 133 भारतीय भी शामिल

Chief Minister Vishnu Deo Sai : CM साय ने किया बाबा कर्मेश्वर भगवान शिव रुद्राभिषेक

Chief Minister Vishnu Deo Sai : CM साय ने किया बाबा कर्मेश्वर भगवान शिव  रुद्राभिषेक

Tribal Congress Executive Committee : कांग्रेस की आदिवासी सलाहकार परिषद की बैठक में तय हुआ एजेंडा

Tribal Congress Executive Committee : कांग्रेस की आदिवासी सलाहकार परिषद की बैठक में तय हुआ एजेंडा

Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi : राजधानी में गूंजा पैगाम-ए-अमन, मोहब्बत और भाईचारा का नारा

Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi : राजधानी में गूंजा पैगाम-ए-अमन, मोहब्बत और भाईचारा का नारा

Congress spokesperson Vandana Rajput said : भाजपा का गौ रक्षा का दावा खोखला, रोज मर रहीं गौमाता

Congress spokesperson Vandana Rajput said : भाजपा का गौ रक्षा का दावा खोखला, रोज मर रहीं गौमाता

Chhattisgarh Pradesh Congress Committee : कांग्रेस बोली साय सरकार में सांय सांय तीसरी बार पेपर लीक हो गया

Chhattisgarh Pradesh Congress Committee : कांग्रेस बोली साय सरकार में सांय सांय तीसरी बार पेपर लीक हो गया