Chhattisgarh Pradesh Congress Committee : कांग्रेस बोली साय सरकार में सांय सांय तीसरी बार पेपर लीक हो गया

प्रथम वर्ष के पेपर से पहले दूसरे वर्ष के दो पेपर भी लीक हो चुके हैं, सरकार ने उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और भविष्य में पेपर लीक रोकने के बड़े-बड़े दावे फेल

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Pradesh Congress Committee)छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा है कि पेपर लीक मामले में सरकार के कड़े कदमों के दावे खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने उलाहना देते हुए कहा कृषि विश्वविद्यालय में सांय सांय तीसरी बार पेपर लीक हो गया और सुशासन सरकार बेफिक्री से बैठी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस के धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगातार तीसरी बार पेपर लीक होना भाजपा सरकार के पेपर लीक रोकने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के दावों की पोल खोल रहा है। सरकार हर बार जांच और कठोर कार्रवाई की बात करती है, लेकिन पेपर लीक का खेल लगातार जारी है। इससे साफ है कि सरकार की कार्रवाई सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि प्रथम वर्ष के ‘‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’’ का पेपर 19 अगस्त को सुबह 10 बजे होना था, लेकिन उसी दिन सुबह करीब 4 बजे पेपर लीक हो गया। परीक्षा से कुछ घंटे पहले पेपर बाहर आ जाना विश्वविद्यालय की पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इससे छात्रों में भारी आक्रोश, निराशा और अपने भविष्य को लेकर असुरक्षा पैदा हुई है।

श्री ठाकुर के मुताबिक प्रथम वर्ष के पेपर से पहले दूसरे वर्ष के दो पेपर भी लीक हो चुके हैं। तब सरकार ने उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और भविष्य में पेपर लीक रोकने के बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन तीसरी बार पेपर लीक होने से साबित हो गया कि सरकार के दावे हवा-हवाई थे। बार-बार पेपर लीक होना किसी सामान्य लापरवाही का मामला नहीं है। यह विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में गंभीर गड़बड़ी और पेपर लीक करने वाले संगठित गिरोह की आशंका को मजबूत करता है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास विभाग अब जनजातीय कार्य विभाग के नाम से जाना जाएगा, कैबिनेट में पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 पद मंजूर, 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन…

Continue reading
Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

एएसडी सूची में दर्ज मतदाताओं का घर-घर जाकर होगा सत्यापन, मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur City North Assembly Constituency)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

Shaharsatta (12 Oct to 18 Oct 2026)

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

स्मार्ट मीटर या महिषासुर…?

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

CM Vishnu Deo Sai’s Cabinet Meeting : गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर होगी अग्निवीरों की भर्ती

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Raipur City North Assembly Constituency : बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Sharadiya Navaratri Begins 2026 : मां के जयकारे के साथ आज सुबह इन शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Raipur Crime News : अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या

Raipur Crime News : अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या