80th Independence Day : CM विष्णु रायपुर में तो डॉ. रमन नांदगांव में फहराएंगे तिरंगा

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर, उपमुख्यमंत्री अरूण साव दुर्ग और विजय शर्मा बस्तर में फहराएंगे ध्वज

शहर सत्ता/रायपुर। (80th Independence Day)मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 15 अगस्त, को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। वहीं मुख्यालय जिला बिलासपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

मंत्री, सांसद और विधायक यहां करेंगे ध्वजारोहण

सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कबीरधाम में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहपण करेंगे। इसी प्रकार रायगढ़ में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, बालोद में श्री स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद श्री संतोष पांडेय ध्वजारोहण करेंगे।

इसी प्रकार कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद श्री चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ध्वजारोहण करेंगे।

जिला कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली जिला मुख्यालय में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैय्या लाल राजवाड़े और नारायणपुर जिला मुख्यालय में विधायक सुश्री लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर समस्त मुख्य अतिथि जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Alert in Raipur ahead of Independence Day : 43 जगह नाकेबंदी, 3 घंटे गाड़ियों की सघन जांच

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है शहर सत्ता/रायपुर। (Alert in Raipur ahead of Independence Day)रविवार से सोमवार रात 8:30 बजे से 11:30 बजे तक…

Chhattisgarh Will Help Assam : असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, छत्तीसगढ़ ने बढ़ाया मदद का हाथ

सीएम विष्णुदेव साय ने 5 करोड़ की सहायता की घोषणा, इस साल बाढ़ से संबंधित घटनाओं में अब तक 99 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1.47 लाख से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

80th Independence Day : CM विष्णु रायपुर में तो डॉ. रमन नांदगांव में फहराएंगे तिरंगा

80th Independence Day : CM विष्णु रायपुर में तो डॉ. रमन नांदगांव में फहराएंगे तिरंगा

Alert in Raipur ahead of Independence Day : 43 जगह नाकेबंदी, 3 घंटे गाड़ियों की सघन जांच

Alert in Raipur ahead of Independence Day : 43 जगह नाकेबंदी, 3 घंटे गाड़ियों की सघन जांच

Shaharsatta (10 Aug to 16 Aug 2026)

Shaharsatta (10 Aug to 16 Aug 2026)

Chhattisgarh Will Help Assam : असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, छत्तीसगढ़ ने बढ़ाया मदद का हाथ

Chhattisgarh Will Help Assam : असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, छत्तीसगढ़ ने बढ़ाया मदद का हाथ

Chhattisgarh Naxal-free : पहली बार बस्तर के 92 गांवों में लहराएगा तिरंगा

Chhattisgarh Naxal-free : पहली बार बस्तर के 92 गांवों में लहराएगा तिरंगा

Rotary Club of Raipur Elegance : सावन-तीज में “म्हारी संस्कृति, म्हारो गौरव” का आयोजन

Rotary Club of Raipur Elegance : सावन-तीज में “म्हारी संस्कृति, म्हारो गौरव” का आयोजन