Alert in Raipur ahead of Independence Day : 43 जगह नाकेबंदी, 3 घंटे गाड़ियों की सघन जांच

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है

शहर सत्ता/रायपुर। (Alert in Raipur ahead of Independence Day)रविवार से सोमवार रात 8:30 बजे से 11:30 बजे तक रायपुर कमिश्नरेट के तीनों जोन के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक नाकेबंदी और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर में कुल 43 चेकिंग पॉइंट बनाए गए। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के साथ ही शहर में आने वाले बाहरी लोगों का भी सत्यापन किया। बिना नंबर वाले वाहनों, संदिग्ध नंबर प्लेट और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों पर विशेष नजर रखी गई। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और स्वतंत्रता दिवस के दौरान रायपुर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है। आने वाले दिनों में भी संवेदनशील इलाकों और प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जा सकती है।

सेंट्रल जोन में 14 पॉइंटों में अफसरों ने की जांच

सेंट्रल जोन के कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाइन, देवेंद्रनगर और तेलीबांधा थाना क्षेत्रों में 14 चेकिंग पॉइंट बनाए गए। चांदनी चौक, कोतवाली चौक, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, तेलघानी नाका, गोवर्धन चौक, लाल चौक, फूंडहर चौक और अग्रसेन चौक समेत प्रमुख स्थानों पर जांच की गई।

वेस्ट जोन में सबसे ज्यादा प्वाइंट बनाये गए

वेस्ट जोन में 18 चेकिंग पॉइंट बनाए गए। आजाद चौक, राजेंद्र नगर, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, सरस्वती नगर, टिकरापारा, कबीर नगर और मुजगहन थाना क्षेत्रों में जांच की गई। टाटीबंध चौक, मोहबाबाजार, महादेवघाट, भाठागांव, एनआईटी के सामने, बस स्टैंड और धमतरी रोड एक्सप्रेस-वे पर भी विशेष निगरानी रखी गई।

नॉर्थ जोन में 11 जगह सरप्राइज चेकिंग

नॉर्थ जोन में खमतराई, पंडरी, खमारडीह, उरला, गुड़ियारी थाना और रामनगर चौकी क्षेत्र में 11 जगह चेकिंग हुई। खमतराई चौक, बंजारी चौक, विज्ञान केंद्र, शंकर नगर चौक, कनहेरा चौक, भारत माता चौक और कबीर चौक पर पुलिस टीमों ने वाहनों को रोक कर जांच की।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

80th Independence Day : CM विष्णु रायपुर में तो डॉ. रमन नांदगांव में फहराएंगे तिरंगा

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर, उपमुख्यमंत्री अरूण साव दुर्ग और विजय शर्मा बस्तर में फहराएंगे ध्वज शहर सत्ता/रायपुर। (80th Independence Day)मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Chhattisgarh Naxal-free : पहली बार बस्तर के 92 गांवों में लहराएगा तिरंगा

500 से ज्यादा स्कूल और चौक-चौराहों का के नाम पर होगा, रायपुर में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Naxal-free)माओवाद और नक्सलवाद के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

80th Independence Day : CM विष्णु रायपुर में तो डॉ. रमन नांदगांव में फहराएंगे तिरंगा

80th Independence Day : CM विष्णु रायपुर में तो डॉ. रमन नांदगांव में फहराएंगे तिरंगा

Alert in Raipur ahead of Independence Day : 43 जगह नाकेबंदी, 3 घंटे गाड़ियों की सघन जांच

Alert in Raipur ahead of Independence Day : 43 जगह नाकेबंदी, 3 घंटे गाड़ियों की सघन जांच

Shaharsatta (10 Aug to 16 Aug 2026)

Shaharsatta (10 Aug to 16 Aug 2026)

Chhattisgarh Will Help Assam : असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, छत्तीसगढ़ ने बढ़ाया मदद का हाथ

Chhattisgarh Will Help Assam : असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, छत्तीसगढ़ ने बढ़ाया मदद का हाथ

Chhattisgarh Naxal-free : पहली बार बस्तर के 92 गांवों में लहराएगा तिरंगा

Chhattisgarh Naxal-free : पहली बार बस्तर के 92 गांवों में लहराएगा तिरंगा

Rotary Club of Raipur Elegance : सावन-तीज में “म्हारी संस्कृति, म्हारो गौरव” का आयोजन

Rotary Club of Raipur Elegance : सावन-तीज में “म्हारी संस्कृति, म्हारो गौरव” का आयोजन