Raipur Police Commissionerate : बीरगांव चुनाव से पहले पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन की कार्रवाई

1 गिरफ्तारी वारंट तामील, 33 लोगों पर प्रतिबंधात्मक केस, आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Commissionerate)बीरगांव नगर निगम चुनाव को देखते हुए पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्तर जोन पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर 33 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इसके साथ ही एक गिरफ्तारी वारंट भी तामील किया गया है। खमतराई थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) दीपमाला कश्यप के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडेय और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।

किस थाना क्षेत्र में कितनी कार्रवाई

उरला: 13 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

खमतराई: 12 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और आर्म्स एक्ट में 1 केस दर्ज।

गुढ़ियारी: 8 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और 1 गिरफ्तारी वारंट तामील।

इस तरह कुल 33 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी रखी जा रही है। असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पहली बार ली प्रेस कॉन्फ्रेंस किया चोरी के घटनाक्रम का खुलासा, पुलिस ने आरोपी मास्टरमाइंड राकेश कंजर और सैफान…

Continue reading
Public Works Department : केबिन से निकले PWD सचिव बंसल 2 दिनों में 4 जिलों के निर्माण कार्य की रफ़्तार देखे

सचिव बंसल ने मौके पर दिए सख्त निर्देश, सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

Raipur Crime News : 8 मिनट में 173 आईफोन चुराए, पुलिस ने भी 265km पीछा कर धरदबोचा

Raipur Police Commissionerate : बीरगांव चुनाव से पहले पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन की कार्रवाई

Raipur Police Commissionerate : बीरगांव चुनाव से पहले पुलिस उपायुक्त उत्तर जोन की कार्रवाई

Minister Lakshmi Rajwade visit to Gujarat : दोनों राज्यों के बीच महिला सशक्तिकरण एवं डेयरी विकास पर सार्थक चर्चा

Minister Lakshmi Rajwade visit to Gujarat : दोनों राज्यों के बीच महिला सशक्तिकरण एवं डेयरी विकास पर सार्थक चर्चा

Former CM Bhupesh Baghel said : पेंड्रावन जलाशय में खनन की अनुमति पर ध्यानाकर्षण लाएगी कांग्रेस

Former CM Bhupesh Baghel said : पेंड्रावन जलाशय में खनन की अनुमति पर ध्यानाकर्षण लाएगी कांग्रेस

Shaharsatta (23 Nov to 29 Nov 2026)